10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के बवाना में लापरवाही की बाढ़! 14 दिन से मुनक नहर...

दिल्ली के बवाना में लापरवाही की बाढ़! 14 दिन से मुनक नहर के पानी का रिसाव, अब डूबा इलाका

Published on

नई दिल्ली,

न बादल गरजे, न बारिश हुई. फिर भी हुआ ऐसा कि जलसंकट से जूझ रही दिल्ली एक कॉलोनी जलमग्न हो गई. बाहरी दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी में आधी रात को पानी भरने लगा. सड़कें भर गईं, गलियों में कमर तक पानी लग गया और लोगों के घरों की दहलीज पारकर अंदर भी चला गया. लोग गहरी नींद में सो रहे थे और पानी उनके घरों की ओर बढ़ रहा था, जब नींद खुली तो घर के बाहर बाढ़ जैसे हालात बन गए थे.

सामने आया लीक का वीडियो
ऐसा कैसे हुआ? इस सवाल के जवाब में एक वीडियो सामने आया है. ये एक शिकायती वीडियो है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मुनक नहर से जल का रिसाव पहले से हो रहा था,जिस पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, लेकिन इस पर संज्ञान नहीं लिया गया. अगर समय से पहले इस पर ध्यान दिया गया होता तो बुधवार की रात मुनक नहर का बांध इस तरह न टूटता और न ही दिल्ली की जेजे कॉलोनी की गलियां डूब जातीं.

27 जून को की गई थी शिकायत, कलस्टर में शेयर किया गया था वीडियो
दिल्ली बवाना सीएलसी में रिसाव की एक शिकायत 27 जून को स्थानीय लोगों द्वारा उजागर की गई थी. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि मामला उठाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे नहर टूट गई. बता दें कि पेशे से वकील, पुष्पेंद्र शर्मा ने बवाना जेजे क्लस्टर ग्रुप में नहर में हो रहे रिसाव का मुद्दा उठाया था. उनके मुताबिक, ब्लॉक के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार विधायक, निगम परिषद और डीडीए एक्शन जोन के सदस्य मौजूद हैं, बावजूद इसके लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई.

14 दिनों से रिस रहा था पानी
इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दिख रहा है कि मुनक नहर का पानी का रिसाव एक नाली के जरिए दिल्ली की बवाना जेजे कॉलोनी की तरफ हो रहा है. इस वीडियो की तारीख 27 जून बताई जा रही है. इस तरह कम से कम 14 दिनों लगातार पानी रिसते हुए दिल्ली की बवाना की ओर बह रहा था. बुधवार की रात बांध टूट गया और जेजे कॉलोनी में जल जमाव हो गया. बवाना की जिस जेजे कॉलोनी में जलभराव हुआ है, उस विधानसभा सीट से जय भगवान उपकार विधायक (आप) हैं और निगम पार्षद पवन सहरावत (AAP) हैं. इतने दिनों से नहर से पानी का रिसाव हो रहा था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया.

बिन बरसात डूबा बवाना
…तो बिन बरसात आखिर दिल्ली का बवाना डूबा कैसे? इस सवाल का जवाब यही लापरवाही है. ये सब मुनक नहर के बांध के टूटने से हुआ. मुनक नहर में पानी बढ़ा तो इसका जोर तटों पर पड़ा और बुधवार रात पानी के जोर से नहर का हिस्सा टूट गया. नहर के टूटने से पानी आसपास के इलाके में फैल गया. जब तक हरियाणा से पानी रोकने के लिए कहा जाता, तब तक बवाना पानी-पानी हो गया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...