8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल में भूस्खलन के बाद नदी में बह गईं यात्रियों से भरी...

नेपाल में भूस्खलन के बाद नदी में बह गईं यात्रियों से भरी दो बस, हादसे में 7 भारतीयों की गई जान, कई लापता

Published on

काठमांडू:

नेपाल में शुक्रवार सुबह मदन-अश्रित हाईवे पर भूस्खलन के बाद दो बस त्रिशूली नदी में गिर गईं। इन दोनों बसों में 65 यात्री सवार थे। त्रिशूली नदी में बसों के बह जाने के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में भारत के भी सात लोग शामिल हैं। राहतकर्मियों ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पोखरा एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज भेज दिया गया है। हादसे के बाद अभी भी कई यात्री लापता हैं, जिनको ढूंढने की कोशिश की जा रही है। हादसे में मृतकों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ने का अंदेशा है।

नेपाल में जून से ही हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार सुबह कास्की में लैंडस्लाइड हुई, जिसकी चपेट में आकर दो यात्री बसें त्रिशूली नदी में बह गई। मेडिकलकर्मियों के साथ सेना और पुलिस के जवानों को राहत और बचाव में लगाया गया है। पुलिस प्रवक्ता दान बहादुर कार्की ने कहा कि यह घटना काठमांडू से 86 किलोमीटर पश्चिम में चितवन जिले में ये दुर्घटना हुई है। उन्होंने बताया कि काठमांडू से गौर जा रही बस में 41 लोग थे और बीरगंज से काठमांडू जा रही बस में 24 लोग थे। त्रिशूली नदी में दोनों बसें गिरी हैं। कार्की ने बताया कि राजधानी से 150 किलोमीटर पश्चिम में कास्की जिले में भूस्खलन से तीन घर बह गए, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई।

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 91 मौतें
जून के मध्य से नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 91 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ने आपदाओं पर दुख व्यक्त किया और सरकारी एजेंसियों को प्रभावी खोज और बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है। नेपाल के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। नेपाल से छोड़े गए पानी का असर भारत में भी देखा जा रहा है। बारिश की वजह से काठमांडू से भरतपुर तक की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से नेपाल जनहानि के साथ ही माल का भी नुकसान हुआ है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...