6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यआंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन के खिलाफ हत्या का केस...

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

Published on

अमरावती,

आंध्र प्रदेश पुलिस ने टीडीपी विधायक की शिकायत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और दो सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ “हत्या के प्रयास” का मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

सत्तारूढ़ पार्टी के उंडी विधायक के रघुराम कृष्ण राजू ने यह शिकायत दर्ज कराई है. अधिकारी ने बताया कि जगन मोहन रेड्डी के अलावा पुलिस ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीवी सुनील कुमार और पीएसआर सीतारामनजनेयुलु तथा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी आर विजय पॉल और गुंटूर सरकारी सामान्य अस्पताल की पूर्व अधीक्षक जी प्रभावती के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. विजय पॉल और प्रभावती सेवानिवृत्त हो चुके हैं.

अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “राजू ने एक महीने पहले मेल के जरिए पुलिस को अपनी शिकायत भेजी थी और कानूनी सलाह लेने के बाद मैंने गुरुवार शाम सात बजे पूर्व सीएम और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया.” अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें “हिरासत में प्रताड़ित” किया गया.

पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 166, 167, 197, 307, 326, 465 और 506 के साथ धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत मामला दर्ज किया है, क्योंकि मामला तीन साल पुराना है. मामला गुंटूर के नागरमपालम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. टीडीपी नेता राजू की 2021 की गिरफ्तारी का मामला आंध्र प्रदेश में तब सामने आया, जब उन्होंने 11 जून को रेड्डी और कुछ अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this