10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यUnnao: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी को उतारा...

Unnao: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले पीटा फिर गला दबाया

Published on

उन्नाव,

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पत्नी को जमकर पीटा फिर गला दबाकर उसकी हत्या की. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

यह घटना मौरावा थाना क्षेत्र के गुलरीहा गांव का हैं, बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेश के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं. जिसकी कराण वो अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता था. गुरुवार रात आरोपी घर पहुंचा और उसने बच्चों को कमरे से बाहर निकाल दिया. इसके बाद जमकर पत्नी को पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. मृतका के दो लड़की और एक बेटा है, 18 साल पहले उनकी शादी हुई थी. पिछले दो सालों से दो सुरेश अपने अवैध संबंधों के चलते पत्नी आरती को प्रताड़ित कर रहा था.

पत्नी को पहले पीटा फिर गला दबाकर की हत्या
मृतक महिला के चचेरे भाई विजय कुमार ने बताया कि उनकी भतीजी का फोन आया और उसने बताया कि पापा मम्मी को मारकर चले गए. जब वो मौके पर पहुंचा तो बहन जमीन पर पड़ी थी उसकी नाक से खून निकल रहा था. पास में एक लोहे का सरिया पड़ा हुआ था. गले में काला निशान भी पड़ा हुआ था, बहनोई दूसरी महिला के चक्कर में पड़े हुए है. वो रात में घर आए और बच्चों को बाहर निकाल दिया और बहन की हत्या कर दी.

हत्या के बाद से आरोपी फरार
वहीं इस मामले पर सीओ पुरवा सोमोनेंद्र विश्वास ने बताया कि थाना मौरावा में एक सूचना मिली थी कि गंगाराम पुत्र रामअवतार की भतीजी आरती को उसके पति सुरेश गुप्ता ने गला दबाकर हत्या कर दी. तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपी फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...