8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी चुनाव में जो बाइडन ने बढ़ाई पार्टी की टेंशन, बराक ओबामा...

अमेरिकी चुनाव में जो बाइडन ने बढ़ाई पार्टी की टेंशन, बराक ओबामा भी परेशान, ट्रंप को हराना दिख रहा मुश्किल

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। इस चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार ऐसी गलतियां करते जा रहे हैं, जो उनकी उम्मीदवारी पर सवाल खड़े कर रहा है। अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर निकलने या न निकलने के निर्णय पर नजर रख रहे हैं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं ने उनके 2024 के चुनावी अभियान के भविष्य को लेकर निजी तौर पर बात की है। दोनों मानते हैं कि बाइडन के लिए ट्रंप को हरा पाना मुश्किल है। दोनों में से कोई भी निश्चित नहीं है कि क्या करना है।

इससे पहले नाटो शिखर सम्मेलन में बाइडन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को राष्ट्रपति पुतिन कहा था। इसके बाद से ही नाटो शिखर सम्मेलन सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन गया। वहीं ट्रंप के साथ डिबेट में भी बाइडन को करारी हार का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओबामा और पेलोसी ने डेमोक्रेट्स की चिंताओं और बाइडन के चुनाव के कठिन होने पर चर्चा की। लेकिन वे अभी भी तय नहीं कर पाए हैं कि आगे क्या करना है?

बाइडन के पास बहुत कम समय
नैंसी पेलोसी से जब चुनाव को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बुधवार को कहा कि यह राष्ट्रपति पर निर्भर करता है कि उन्हें दौड़ में बने रहना चाहिए या नहीं। पेलोसी ने कहा, ‘हम सभी उन्हें यह निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। क्योंकि समय लगातार कम होता जा रहा है।’ उन्होंने यह भी कहा कि बाइडन जो भी निर्णय लेंगे वह उसके साथ होंगी। साथ ही कहा कि बाइडन एक महान राष्ट्रपति रहे हैं। सीएनएन के मुताबिक एक दर्जन से ज्यादा सांसद और कार्यकर्ता जो पेलोसी से जुड़े हैं उन्होंने कहा कि बाइडन की उम्मीदवारी का अंत निश्चित लगता है। यह निर्भर करता है कि आखिर यह कैसे होगा।

क्या सोचते हैं ओबामा?
बराक ओबामा ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया, जिससे यह पता चल सके कि वह बाइडन को राष्ट्रपति बनने की दौड़ में चाहते हैं या नहीं। हालांकि ओबामा ने बाइडन की खराब बहस का सार्वजनिक तौर पर बचाव किया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक निजी तौर पर ओबामा को लगता है कि बाइडन डोनाल्ड ट्रंप से हार जाएंगे। बाइडन से कई दानदाता भी नाराज हैं। हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी, जिन्होंने डेमोक्रेट्स के लिए बहुत धन जुटाया है ने न्यूयॉर्क टाइम्स में एक लेख में आग्रह किया कि बाइडन अब उम्मीदवारी छोड़ दें। ओबामा जानते थे की क्लूनी ऐसा कुछ करने जा रहे हैं। लेकिन न तो उन्होंने उन्हें प्रोत्साहित किया और न ही हतोत्साहित किया।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...