8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडिया दुनिया को दिखा रहा ताकत... चीन से पाकिस्तान जा रहे जहाज...

इंडिया दुनिया को दिखा रहा ताकत… चीन से पाकिस्तान जा रहे जहाज को भारत ने रोका तो भड़के पाकिस्तानी एक्सपर्ट, दी धमकी

Published on

इस्लामाबाद:

भारत ने चीन से पाकिस्तान जा रहे प्रतिबंधित कैमिकल लदे जहाज को रोका और उसे जब्त कर लिया है। इस कैमिकल के पकड़े जाने से एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से सामूहिक विनाश के हथियार बनाने से जुड़ी चिंताएं बढ़ गई हैं। जहाज पर ऑर्थो-क्लोरो बेंज़िलिडीन मैलोनोनिट्राइल (सीएस) लदा था, जिसका इस्तेमाल आंसू गैस या युद्ध के दौरान अक्षम करने वाले एजेंट के रूप में किया जाता है। इससे पहले मार्च में भी खबर आई थी कि भारत ने वासेनार अरेंजमेंट के अंतर्गत चीन से पाकिस्तान जा रहे जहाज को रोका है। इस पर लदी एक मशीन को जब्त कर लिया गया था। भारत के फिर जहाज रोकने से पाकिस्तानी पत्रकार कमर चीमा भड़क गए। उन्होंने जमकर भारत के खिलाफ जहर उगला।

कमर चीमा ने कहा कि भारत पाकिस्तान के जहाजों को पकड़ कर अपनी ताकत दिखा रहा है। वह इसके जरिए पाकिस्तान, चीन समेत अपने पड़ोसियों और दुनिया को मैसेज दे रहा है। भारत ने वासेनार अरेंजमेंट के जरिए इस जहाज को पकड़ा है। वासेनार अरेंजमेंट एक स्वैच्छिक एक्सपोर्ट कंट्रोल सिस्टम है। जुलाई 1996 में औपचारिक रूप से इसके 42 सदस्य बने जो पारंपरिक और दोहरे इस्तेमाल वाली टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर से जुड़ी जानकारी का आदान-प्रदान करते हैं। चीमा ने वासेनार अरेंजमेंट के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि कल को अगर पाकिस्तान और चीन ने भी ऐसा को ग्रुप बना लिया फिर भारत के जहाज रोके जाएंगे।

सुपरपावर बन रहा भारत
कमर चीमा ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान और चीन को भारत सीधा-सीधा संदेश दे रहा है कि हिंद महासागर से जो कुछ गुजरेगा उस पर हमारी नजर है। यह हमारा इलाका है। लेकिन भारत के भी जहाज पाकिस्तान और चीन के करीब से गुजरते हैं, हम भी इन्हें पकड़ सकते हैं।’ चीमा ने आगे कहा, ‘सभी डॉक्यूमेंट होने के बावजूद जहाज को रोका गया। भारत खुद को एक उभरता हुआ सुपर पावर दिखाने में लगा है। इसके अलावा वह अमेरिका को दिखा रहा है कि हिंद महासागर में चीन और पाकिस्तान के लिए भारत मुश्किल खड़ी कर सकता है।’

भारत दे रहा बड़ा मैसेज
कमर चीमा ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान को चीन से ऐसा कोई सामान मंगाना होता जो हथियार बनाने में इस्तेमाल हो सके तो हम अपने एयरफोर्स से उन्हें मंगा सकते हैं। चाहें तो काराकोरम हाईवे से ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि आखिर जहाज रोकने से क्या होता है। चीमा ने कहा, ‘ऐसा करने से सबसे पहले भारत की सरकार और पब्लिक का कॉन्फिडेंस बढ़ता है। दूसरा कि भारत अंतरराष्ट्रीय ग्रुपों को टार्गेट करेगा, जिन्हें वो दिखाएगा कि वह कितना जिम्मेदार है। इसके अलावा अमेरिका को मैसेज जाएगा क्योंकि वह भारत और रूस की करीबी से चिढ़ा है। लेकिन भारत बताएगा कि हम आपके दुश्मन चीन की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा वह अपने पड़ोसियों को मैसेज देगा कि हम चीन के जहाज रोक सकते हैं।’ हालांकि चीमा ने आगे यह भी कहा कि ऐसा करने से चीन एक्टिव हो जाएगा। परोक्ष तौर पर उन्होंने ऐसा मान लिया कि पाकिस्तान इसमें कुछ नहीं कर सकेगा।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...