8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में इजरायली एयर स्ट्राइक में 70 लोगों की मौत, हमास कमांडर...

गाजा में इजरायली एयर स्ट्राइक में 70 लोगों की मौत, हमास कमांडर मोहम्मद दीफ के मारे जाने का दावा

Published on

तेल अवीव

इजरायल और हमास का युद्ध पिछले 9 महीने से चल रहा है। इस युद्ध में अब इजरायल को बड़ी कामयाबी मिली है। इजरायली सेना रेडियो ने दावा किया है कि शनिवार को उसने हमास की सैन्य शाखा इज्जादीन अल-कसम ब्रिगेड के चीफ मोहम्मद दीफ को निशाना बनाया। कथित तौर पर वह इसमें मारा गया। दक्षिणी गाजा के खान यूनिस इलाके में एक हवाई हमले में वह निशाना बना है। इस हमले में 70 लोगों की मौत हुई है। इजरायली मीडिया ने बताया कि हमास के खान यूनिस ब्रिगेड का कमांडर राफा सलामा भी इजरायली हमने का निशाना था। सऊदी समाचार आउटलेट, अल हदथ ने बाद में बताया कि सलामा मारा गया।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में दीफ निशाना बना या नहीं। वर्तमान में वह किस हालत में है यह भी अज्ञात है। फिर भी IDF ने आर्मी रेडियो को बताया कि हमले के लिए बहुत सारी तैयारी की गई थी। यह हमला अपने आप में बहुत सटीक था। लगभग कुछ घंटे पहले ही खुफिया जानकारी मिली थी। आर्मी रेडियो संवाददाता डोरोन कादोश ने बताया कि हमले की जगह पर कोई भी बंधक नहीं था। यरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक दो सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि दीफ को मारने का प्रयास तब हुआ जब वह सुरंग की जगह जमीन के ऊपर था।

‘मरने वालों में ज्यादातर हमास के आतंकी’
आर्मी रेडियो ने कहा कि दीफ और सलामा इलाके में विस्थापित लोगों के तंबू के पास एक इमारत में छिपे थे। सुरक्षा अधिकारियों का हवाला देते हुए आर्मी रेडियो ने कहा कि IDF को अनुमान था कि हमले से दर्जनों लोग मारे जाएंगे, फिर भी उसने एयर स्ट्राइक की। हालांकि बाद में बताया गया कि हमले में मारे गए दर्जनों लोग सक्रिया हमास आतंकी थे जो दीफ और सलामा की सुरक्षा में काम करते थे। इजरायल के इस हमले को हमास ने नकार दिया है।

क्या बोला हमास?
हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मोहम्मद दीफ को निशाना बनाकर किए गए हमले को बकवास बताया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अबू जुहरी ने बताया, ‘मारे गए सभी लोग नागरिक हैं। जो कुछ भी हुआ है वह अमेरिका का समर्थन और दुनिया की चुप्पी है।’ उन्होंने कहा कि हमला दिखाता है कि इजरायल को युद्धविराम समझौते में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि हमले में लगभग 71 लोग मारे गए और 289 से ज्यादा घायल हुए हैं।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...