8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचेहरे पर खून और हवा में लहराता ट्रंप का हाथ... क्या अमेरिकी...

चेहरे पर खून और हवा में लहराता ट्रंप का हाथ… क्या अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का रुख मोड़ने जा रही है फायरिंग की घटना?

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को जानलेवा हमला किया गया है। ट्रंप जब भाषण दे रहे थे, तभी उन पर गोलियां चलाई गईं। ट्रंप गोलियों की आवाज सुन नीचे झुके लेकिन जैसे ही उनको सुरक्षा अधिकारियों ने कवर किया तो वह उठे और हवा में मुट्ठी लहराते हुए मंच पर दिखे। इस दौरान उनके चेहरे पर खून लगा हुआ था। खून से सने चेहरे के साथ हवा में मुट्ठी लहराते ट्रंप की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और ये नवंबर महीने में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की दिशा भी बदल सकती हैं। अमेरिका की राजनीति में इसे हालिया वर्षों में हुए बड़े घटनाक्रम की तरह देखा जा रहा है। अमेरिकी एजेंसियां इसे ट्रंप की हत्या का प्रयास मानते हुए जांच कर रही हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के इस चौंकाने वाली घटना का चुनाव अभियान पर निश्चित रूप से फर्क पड़ेगा। ट्रंप की हवा में मुट्ठी लहराते हुए तस्वीरों को उनके बेटे एरिक ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘वह फाइटर हैं, जिसकी अमेरिका को जरूरत है।’ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी घटना पर चिंता जताई और कहा कि देश में इस तरह की राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

बाइडन ने बदली रणनीति
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप पर हमले के बाद बाइडन के इलेक्शन कैंपेन ने सभी राजनीतिक बयानों को रोक दिया है और जितनी जल्दी हो सके अपने टेलीविजन विज्ञापनों को हटाने के लिए काम कर रहे हैं। वह मान रहे हैं कि इस समय डोनाल्ड ट्रंप पर हमला होना नुकसान करेगा। ऐसे में वह ट्रंप पर हमले की निंदा करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बिल क्लिंटन और जिमी कार्टर सभी ने तुरंत बयान जारी करते हुए हिंसा की निंदा की और इस बात के लिए राहत जताई कि ट्रंप को कोई गंभीर चोट नहीं लगी।

दूसरी ओर ट्रंप के कुछ करीबी सहयोगी और समर्थक हिंसा के लिए बाइडन को दोषी ठहरा रहे हैं। एक रिपब्लिकन नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति बाइडन पर लोगों को ‘हत्या के लिए उकसाने’ का आरोप लगाया है। ट्रंप के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की रेस में शामिल सीनेटर जेडी वेंस ने कहा है कि बाइडन और उनकी टीम की ओर से जिस तरह की ट्रंप विरोधी बयानबाजी हुई, वही इस हमले की वजह बनी। कई दूसरे रिपब्लिकन राजनेता भी ऐसी ही बातें करते हुए बाइडन को घेर रहे हैं। ये दिखाता है कि इस घटना के इर्दगिर्द चुनावी जंग की लाइन खींची जा रही है, आने वाले समय में यह केंद्र में रह सकती है जो चुनाव अभियान को नया मोड़ देगी।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...