8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजहरीले मुइज्जू के मालदीव में बढ़ रहा कट्टरपंथ, आतंकी हमले का खतरा,...

जहरीले मुइज्जू के मालदीव में बढ़ रहा कट्टरपंथ, आतंकी हमले का खतरा, अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी

Published on

माले

मालदीव के चीन परस्त राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सत्ता की बागडोर संभालने के बाद जिस तरह से कट्टरपंथियों को खुश करने की कोशिश की है, उसका खामियाजा पर उनके देश को ही भुगतना पड़ रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में मालदीव में किसी भी समय आतंकी हमला होने का अत्यधिक खतरा बताया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने वार्षिक समीक्षा के बाद मालदीव के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में इसकी जानकारी दी है। अमेरिका ने आंतकी खतरे के चलते ट्रैवल एडवाइजरी को दूसरी स्तर का बनाए रखा है। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा वार्षिक यात्रा चेतावनी की समीक्षा के बाद अमेरिकी नागरिकों को मालदीव की यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अमेरिका ने आतंकवाद और राजनीतिक अशांति के संबंध में साल 2017 में मालदीव के लिए ट्रैवल एडवाइजरी को दूसरी स्तर तक बढ़ा दिया था। अमेरिकी यात्रा सलाह में कहा गया है, ‘आतंकवादी समूह बहुत कम या बिना किसी चेतावनी के हमले कर सकते हैं, पर्यटक स्थलों, परिवहन केंद्रों, बाजारों/शॉपिंग मॉल और स्थानीय सरकारी सुविधाओं को निशाना बना सकते हैं। हमले दूरदराज के द्वीपों पर हो सकते हैं, जिससे अधिकारियों की प्रतिक्रिया का समय बढ़ सकता है।’

एडवाइजरी में क्या है?

  • एडवाइजरी में कहा गया है कि प्रदर्शनों और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें।
  • ब्रेकिंग इवेंट्स के लिए स्थानीय मीडिया पर नज़र रखें और अपनी योजनाओं को समायोजित करने के लिए तैयार रहें।
  • अपने आस-पास के माहौल के प्रति सजग रहें।
  • पर्यटकों द्वारा अक्सर देखी जाने वाली जगहों पर सतर्क रहें।
  • स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (STEP) में नामांकन करें ताकि अलर्ट प्राप्त हो सकें और
  • आपातकालीन स्थिति में आपको ढूंढ़ना आसान हो सके।
  • फेसबुक और ट्विटर पर डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट को फॉलो करें।
  • मालदीव के लिए देश सुरक्षा रिपोर्ट की समीक्षा करें।
  • अपनी यात्रा से संबंधित नवीनतम यात्रा स्वास्थ्य जानकारी के लिए CDC पेज पर जाएं।

अमेरिका गए थे मालदीव के विदेश मंत्री
हाल के वर्षों में अमेरिका के ट्रैवल एडवाइजरी जारी रखने के कारणों में आतंकवाद भी शामिल था। अमेरिकी सरकार वर्तमान मालदीव सरकार के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए हुए है। विदेश मंत्री मूसा जमीर ने हाल ही में वाशिंगटन की यात्रा की और आधिकारिक वार्ता के लिए विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन से मुलाकात की थी।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...