8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान और बुशरा बीबी की नहीं खत्म हो रही मुश्किल, नया...

इमरान खान और बुशरा बीबी की नहीं खत्म हो रही मुश्किल, नया तोशाखाना केस दर्ज होते ही कोर्ट ने मंजूर की रिमांड

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के संस्थापक इमरान खान और उनकी बीवी की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं। इद्दत शादी मामले में कोर्ट से बरी होने के कुछ घंटे के अंदर ही इमरान खान और बुशरा बीबी के खिलाफ तोशाखाना मामले में नया केस दर्ज किया गया और अब 24 घंटे से कम समय के अंदर ही उनकी पुलिस रिमांड को भी मंजूरी दे दी गई। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, अकाउंटबिलिटी कोर्ट ने रविवार को नैब (NAB) द्वारा दर्ज किए गए नए तोशाखाना मामले में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के लिए 8 दिन की रिमांड को मंजूरी दे दी। उन्हें 22 जुलाई को फिर से पेश होने का आदेश दिया गया है।

एक दिन पहले ही इद्दत मामले से हुए बरी
इसके पहले शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को इद्दत मामले में सत्र न्यायालय द्वारा बरी कर दिया गया था। अदालत के संक्षिप्त आदेश में कहा गया था कि अगर वे अन्य मामलों में वांछित न हो तो, इमरान खान और बुशरा बीबी को तत्काल रिहा किया जाए। पीटीआई के नेता उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें जेल से रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं रही। कुछ देर बाद ही नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने पीटीआई सुप्रीमो को एक नए तोशाखाना मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

बुशरा बीबी जेल से निकलते वक्त अरेस्ट
बुशरा बीबी को इसी मामले में फिर से गिरफ्तार किया गया, जब उन्हें अदियाला जेल के गेट नंबर 3 से रिहा किया जा रहा था। रविवार को जवाबदेही अदालत के जज मुहम्मद अली वराइच ने अदियाला जेल में सुनवाई की। इस दौरान एनएबी के डिप्टी डायरेक्टर मोहसिन हारून ने दोनों व्यक्तियों की फिजिकल रिमांड की मांग की।

शुरू में कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड मंजूर की, लेकिन इमरान खान के वकील की अपील के बाद इसे बढ़ाकर आठ दिन कर दिया गया। इस दौरान इमरान खान और बुशरा बीबी अदियाला जेल में रहेंगे। एनएबी के नए मामले में दंपती पर तोशाखाना से एक आभूषण सेट खरीदकर उसे बेचने का आरोप है। इस सेट की कीमत साढ़े सात करोड़ रुपये है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...