6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयशूटर ने GTB अस्पताल में घुसकर किसी और की हत्या कर दी?...

शूटर ने GTB अस्पताल में घुसकर किसी और की हत्या कर दी? पुलिस अब इस एंगल से कर रही जांच

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के GTB अस्पताल के एक वार्ड में एक शूटर ने 32 वर्षीय मरीज रियाजुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार रियाजुद्दीन को 23 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका पेट में संक्रमण का इलाज चल रहा था. उन्होंने बताया कि घटना अस्पताल के वार्ड नंबर 24 में हुई. गोली लगने से रियाजुद्दीन की मौत हो गई.

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि वार्ड नंबर 24 में हुई घटना के बारे में जीटीबी एन्क्लेव थाने में पीसीआर कॉल आई थी, मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि रियाजुद्दीन नामक एक मरीज घायल हो गया था. बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक शाम करीब 4 बजे 18 वर्षीय एक युवक वार्ड में आया और उसने रियाजुद्दीन पर गोली चला दी. डीसीपी ने कहा कि मामला दर्ज किया जा रहा है और अपराधी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं. प्रथम दृष्टया मामला व्यक्तिगत दुश्मनी का लग रहा है.

जीटीबी अस्पताल में रियाजुद्दीन की हत्या उस वक्त हुई जब जनरल सर्जरी वार्ड नं- 24 में डॉक्टर्स इलाज कर रहे थे. इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी. अनिश्चितकालीन हड़ताल 15 जुलाई 2024 से शुरू होगी. RDA ने कहा कि हाल की घटना ने हमारे समुदाय को गहराई से झकझोर दिया है और लोगों में काफी आशंकाएं पैदा कर दी हैं. जब तक मूलभूत सुरक्षा सुधारों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित नहीं किया जाता, आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी.

वहीं, पुलिस हमालवर की तलाश कर रही है, इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने के पीछे के उद्देश्य का भी पता लगा रही है. क्योंकि मृतक का कोई आपराधिक इतिहास नही है. पुलिस मिसटेकन आइडेंटिटी के एंगल से भी हत्या की तफ्तीश कर रही है.

जीटीबी अस्पताल के सीनियर डॉ. धनंजय ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा और अस्पताल में बार-बार डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटनाओं पर दिल्ली सरकार द्वारा समुचित समाधान नहीं किया गया है. कई बार अपील के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई. आरडीए अस्पताल के सभी कर्मचारियों, रोगियों और तीमरदारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है.

दूसरी तरफ जीटीबी अस्पताल में फायरिंग पर दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. सभी अस्पतालों की सुरक्षा का रिव्यू होगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...