8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत ने की फिलिस्तीन की बड़ी मदद! 25 लाख डॉलर की पहली...

भारत ने की फिलिस्तीन की बड़ी मदद! 25 लाख डॉलर की पहली किस्त जारी

Published on

नई दिल्ली,

गाजा में जारी प्रदर्शन के बीच भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) को 25 लाख डॉलर की आर्थिक मदद जारी कर दी है. साल 2024-25 में भारत की ओर से फिलिस्तीनी शरणार्थियों की मदद के लिए यह पहली किस्त जारी की गई है. भारत इस साल यूएनआरडब्ल्यूए के जरिए फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए 50 लाख डॉलर की मदद करेगा जिसके अनुसार 25 लाख डॉलर की यह पहली किस्त है. खास बात है कि भारत लगातार फिलिस्तीन की मदद करता आया है. पिछले साल भी भारत की ओर से फिलिस्तीनी शरणार्थियों की 50 लाख डॉलर की मदद की गई थी.

गौरतलब है कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के यूएनआरडब्ल्यूए की ओर से न्यूयॉर्क में एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत की ओर से साल 2024-25 में भी 50 लाख डॉलर की मानवीय मदद देने का ऐलान किया गया था. साल 2023-24 तक भारत की ओर से फिलिस्तीनी शरणार्थियों की मदद के लिए साढ़े तीन करोड़ डॉलर की मानवीय मदद की जा चुकी है.

मालूम हो कि भारत की ओर से यह सहायता राशि सीधे फिलिस्तीन प्राधिकरण को न सौंपकर संयुक्त राष्ट्र की राहत और कार्य एजेंसी को सौंपी जाती है. संयुक्त राष्ट्र की यह एजेंसी साल 1950 से ही पंजीकृत फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए राहत और मदद के कार्य करती रही है.

कई देश अपनी इच्छा से इस एजेंसी को मानवीय मदद के लिए पैसा भेजते हैं जिसमें भारत का नाम भी शामिल है. पिछले साल भी भारत की ओर से इस एजेंसी को 50 लाख डॉलर की मदद की गई थी, जिसकी 25 लाख डॉलर की पहली किश्त नवंबर 2023 तो 25 लाख डॉलर की दूसरी किश्त दिसंबर 2023 में जारी कर दी गई थी.

फिलिस्तीनियों के लिए लगातार काम कर रही यूएनआरडब्ल्यूए
हालांकि, गाजा में इजरायल-हमास का युद्ध जब जारी होता है तो एजेंसी के लिए कामकाज कर पाना मुश्किल हो जाता है. उसके बावजूद संयुक्त राष्ट्र की यह एजेंसी युद्ध की मार झेल रहे लोगों तक राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रही है. संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का कहना है कि इजरायल की नाकाबंदी की वजह से गाजा पट्टी में मानवीय सहायता से भरे ट्रक पहुंचने में काफी मुश्किल होती है. इसी वजह से गाजा में लोगों का जीवन और ज्यादा मुश्किल में पड़ जाता है.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...