6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयटारगेट को नहीं किसी और को मार दिया... GTB अस्पताल हत्याकांड में...

टारगेट को नहीं किसी और को मार दिया… GTB अस्पताल हत्याकांड में दो आरोपी अरेस्ट, हुआ बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी के जीटीबी अस्पताल में एक युवक ने गोली मारकर एक मरीज की हत्या कर दी थी। आरोपी युवक की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। अब इस हत्याकांड में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दिल्ली के शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी अस्पताल में भर्ती मरीज की हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुख्यात हासिब बाबा गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके निशाने पर अस्पताल में भर्ती दूसरा मरीज था, लेकिन गलत पहचान की वजह से दूसरे मरीज की हत्या हो गई। जांच के दौरान वार्ड में भर्ती व्यक्ति ने बताया कि उसकी हासिम बाबा गिरोह के साथ कुछ प्रतिद्वंद्विता है, और ये लोग उसे मारने आए थे। लेकिन, बदमाशों ने उस व्यक्ति को मार दिया, जो उसके बगल वाली बेड पर था। व्यक्ति पर कुछ बदमाशों ने गोली चलाई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया और फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की गई। साथ ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट व मोबाइल नंबर भी हासिल किए गए और सीडीआर कॉल डीटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया। जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी हो सकी है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस को इससे पहले घटना को लेकर एक पीसीआर कॉल मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि मरीज रियाजुद्दीन को 23 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार जिस मरीज की गोली मारकर हत्या की गई उसे पेट के संक्रमण के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार शाम करीब चार बजे लगभग 18 साल का एक युवक वार्ड में आया और गोली मारकर रियाजुद्दीन की हत्या कर दी। हत्या की सूचना के तुरंत बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। वहां पता चला कि मरीज की मौत हो चुकी है। मृतक खजूरी खास का रहने वाला है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...