8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली शराब घोटाला: तिहाड़ में बंद के. कविता की तबीयत बिगड़ी, चेकअप...

दिल्ली शराब घोटाला: तिहाड़ में बंद के. कविता की तबीयत बिगड़ी, चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी बीआरएस नेता के. कविता की तबीयत मंगलवार को खराब हो गई। दिल्ली के तिहाड़ जेल में के. कविता की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद के कविता को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया, ‘कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।’ के कविता को शाम करीब 4.30 बजे कुछ स्त्री रोग संबंधी समस्या और तेज बुखार होने के बाद DDU अस्पताल ले जाया गया। उन्हें निगरानी में रखा गया और कुछ परीक्षण किए गए थे। 2 घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।

के. कविता पर क्या आरोप?
जांच एजेंसियों का आरोप है कि के कविता उस साउथ ग्रुप की हिस्सा थीं जिसने दिल्ली में शराब के ठेकों के लाइसेंस के लिए आम आदमी सरकार को घूस दी थी। बीआरएस नेता के. कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। कथित शराब घोटाले में एक तरफ जहां सीबीआई भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है तो वही प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। सीबीआई ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को अप्रैल में तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित घोटाला मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से वह तिहाड़ में बंद हैं।

सिसोदिया की जमानत याचिका पर सीबीआई और ईडी को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शराब घोटाले में वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी करते हुए 29 जुलाई तक मामले में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने कहा, “नोटिस का जवाब 29 जुलाई तक दें। हम दो सप्ताह बाद इस पर फिर विचार करेंगे।” सिसोदिया के वकील ने तर्क दिया कि वरिष्ठ आप नेता 16 महीने से जेल में हैं और केस आगे नहीं बढ़ रहा है। पिछले साल 30 अक्टूबर को अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया था, लेकिन कहा था कि अगर अगले तीन महीने में मुकदमा धीमी गति से आगे बढ़ता है, तो वह नए सिरे से जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...