8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद बढ़ेगा उनका समर्थन, जीत सकते हैं...

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद बढ़ेगा उनका समर्थन, जीत सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

Published on

नई दिल्ली,

यूरेशिया ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष इयान ब्रेमर ने कहा है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद उनके लिए लोगों का समर्थन और ज्यादा बढ़ेगा. इंडिया टुडे टीवी से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कई समर्थक अचानक ट्रंप को वोट नहीं देंगे, क्योंकि वे उनसे प्रभावित थे. इयान ब्रेमर ने कहा कि हमले के बाद से ट्रंप के प्रति समर्थकों में उत्साह और रुझान बढ़ेगा, साथ ही ट्रंप ने हमले के बाद जिस तरह से मजबूती से जवाब दिया है इससे उनका समर्थन बढ़ने वाला है.

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों में बाइडेन ‘कमजोर’ हो रहे हैं और उन्हें राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के लिए ‘मजबूर’ किए जाने की संभावना कम है. ब्रेमर ने कहा कि अब सारा ‘ध्यान’ ट्रंप पर हत्या के प्रयास वाले मसले पर है और दोनों कारणों से ट्रंप के चुनाव जीतने की संभावना है.

ब्रेमर ने कहा, ‘यह एक बहुत ही करीबी चुनाव होने जा रहा है और जैसा कि आप जानते हैं, अधिकांश अमेरिकियों ने पहले ही अपना मन बना लिया है.’ इसे ‘बहुत पोलराइज्ड समय’ बताते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप और बाइडेन दोनों ‘बहुत अलोकप्रिय’ हैं. उन्होंने कहा, ‘वे अमेरिका के लिए अलग-अलग दृष्टिकोण वाले मौलिक रूप से अलग-अलग तरह के उम्मीदवार हैं.’

ब्रेमर ने आगे कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदर इस बात को लेकर ‘काफी शिकायतें’ हो रही हैं कि बाइडेन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में ‘अनुपयुक्त’ हैं. खासतौर पर ऐसा तब हुआ जब उन्होंने डिबेट में ‘खराब’ प्रदर्शन किया

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...