9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपारा 62 डिग्री सेल्सियस पार... दुबई में हाल बेहाल, क्यों इतना गर्म...

पारा 62 डिग्री सेल्सियस पार… दुबई में हाल बेहाल, क्यों इतना गर्म हो गया ये रेतीला शहर?

Published on

नई दिल्ली,

दुबई में 16 जुलाई 2024 की दोपहर जो तापमान रिकॉर्ड किया गया, वो नरक की गर्मी से कम नहीं है. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तापमान 144 डिग्री फैरेनहाइट था. यानी 62.44 डिग्री सेल्सियस. शाम को पांच बजे यह घटकर 53.9 डिग्री सेल्सियस हो गया. लेकिन क्या इतनी गर्मी किसी भी शहर, जीव-जंतुओं के लिए ठीक है?

जिस समय यह तापमान दर्ज किया गया, उस समय हवा भी गर्म थी. एयर टेंपरेचर 42 डिग्री सेल्सियस था. ड्यू प्वाइंट यानी नमी 85 फीसदी था. इसलिए तापमान 62.22 डिग्री सेल्सियस हो गया. यानी दुबई में Wet Bulb Temperature का माहौल है. ऐसा मौसम जानलेवा होता है. इसमें सर्वाइवल बेहद मुश्किल है.

दुबई में गर्मियों में आमतौर पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार ही रहता है. यहां की गर्मी को बर्दाश्त करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है. पूरी दुनिया में इस साल की गर्मियों का मौसम वाकई अत्यधिक गर्म था. इतनी ज्यादा ह्यूमिडिटी थी कि उसने पूरे खाड़ी इलाके का दम घोंटा है.

गरम मौसम के दो शैतान लेते हैं लोगों की जान
असल में रिलेटिव ह्यूमिडिटी जब अधिक तापमान से मिलता है, तब गर्मी ज्यादा महसूस होती है. यानी तापमान भले ही 40-42 डिग्री सेल्सियस हो, लेकिन ऐसे माहौल में यह 55-60 डिग्री सेल्सियस महसूस होती है. खाड़ी देशों में गर्मी और नमी का जानलेवा मिश्रण होता है. ऐसी स्थिति में इंसानी शरीर बहुत ज्यादा पसीना छोड़ता है. ज्यादा पसीना निकलने पर डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो सकती है. सांस फूलने की समस्या हो सकती है.

क्या है वेट बल्ब टेंपरेचर, जिसने बिगाड़ा हालात
तापमान और रिलेटिव ह्यूमेडिटी की एकसाथ गणना करने से वेट बल्ब टेम्परेचर या फिर किसी तय स्थान का हीट इंडेक्स निकाल सकते हैं. इससे दोनों ही चीजों का पता चलता है. तापमान भी और नमी वाली हीटवेव भी. वेट बल्ब टेम्परेचर में हवा पानी से निकले भाप की वजह से ठंडी होती है. लेकिन एक तय दबाव पर.

शरीर से लगातार पसीना निकलता है. जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ता है तब पसीना ही इंसान के शरीर को सुरक्षित रखता है. लेकिन गर्मी ज्यादा होने पर शरीर के और मौसम के ठंडा होने की प्रक्रिया धीमी होती है. इससे इंसान का शरीर बिगड़ने लगता है. हीट स्ट्रोक या मौत का खतरा रहता है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेट बल्प टेम्परेचर की सीमा 30 से 35 डिग्री सेल्सियस है. इससे ऊपर जाने पर इंसान की मौत होना लगभग तय हो जाता है.

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...