9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'डियर हसबैंड, दूसरी जगह बिजी हो तो...', यूएई PM की बेटी ने...

‘डियर हसबैंड, दूसरी जगह बिजी हो तो…’, यूएई PM की बेटी ने इंस्टाग्राम पर लिखा तलाक, तलाक, तलाक

Published on

नई दिल्ली,

दुबई के शासक और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी ने सोशल मीडिया पर तलाक का ऐलान किया है. मकतूम की बेटी शेखा माहरा बिन्त ने दो महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था.

मकतूम की बेटी शेखा माहरा बिन्त ने इंस्टाग्राम पर अपने पति शेख मना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से तलाक का ऐलान करते हुए कहा कि प्यारे पति, जैसा कि आप अन्य लोगों के साथ व्यस्त होंगे. इस बीच मैं हमारे तलाक का ऐलान करती हूं. मैं आपको तलाक देती हूं. मैं आपको तलाक देती हूं और मैं आपको तलाक देती हूं. ध्यान रखना. आपकी पूर्व पत्नी.

बता दें कि 1994 में पैदा हुआ माहरा ने बीते साल 27 मई को शेख मना बिन से निकाह किया था. उन्होंने निकाह के पांच महीने बाद उन्होंने अपने गर्भवती होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर साझा की थी. उन्होंने अपने अल्ट्रासाउंड स्कैन की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कहा थाै कि केवल हम तीन.

लेकिन अब तलाक का ऐलान करने के बाद उन्होेने बेटी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि सिर्फ हम दो. उन्होंने अपनी बेटी का नाम हिंद रखा है.बता दें कि यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने हाल ही में अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया था. उन्होंन अपने बेटे अमीरात के युवराज को यूएई का रक्षा मंत्री नियुक्त किया था. इसके अलावा उन्होंने कई और मंत्रालय में फेरबदल की घोषणा की थी.

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...