9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयओमान में पलटा समुद्री जहाज, 8 भारतीयों समेत नौ बचाए गए, कई...

ओमान में पलटा समुद्री जहाज, 8 भारतीयों समेत नौ बचाए गए, कई नाविक लापता

Published on

नई दिल्ली,

ओमान तट के पास तीन दिन पहले पलटने वाले कोमोरोस झंडे वाले मालवाहक जहाज पर सवार 13 भारतीयों में से आठ को बचा लिया गया है. इसके अलावा एक श्रीलंकाई नाविक को भी बचाया गया है. रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तेग ने 15 जुलाई को ओमान तट पर पलटे कोमोरोस के झंडे वाले एमटी फॉल्कन प्रस्टीज नामक जहाज पर सवार आठ भारतीयों और एक श्रीलंकाई सहित नौ नाविकों को बचाया है. भारतीय नौसेना की संपत्ति और ओमानी एजेंसियां ​​अभी भी क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान चला रही हैं.

पीटीआई के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एमटी फाल्कन प्रेस्टीज के नौ चालक दल के सदस्यों – आठ भारतीय और एक श्रीलंकाई – को बचा लिया गया है. उन्होंने बताया कि शेष चालक दल के सदस्यों को खोजने के लिए खोज और बचाव अभियान क्षेत्र में जारी रहेगा. सूत्रों ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास खाड़ी देश के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है.

एक सूत्र ने पहले बताया था कि जहाज, एमटी फाल्कन प्रेस्टीज ने 14 जुलाई को ओमान के तट पर लगभग 2200 बजे संकट की सूचना भेजी थी. उन्होंने बताया कि व्यापारी जहाज पर 16 चालक दल के सदस्य हैं, जिनमें से 13 भारतीय नाविक हैं. एक सूत्र ने बताया, “ओमान में हमारा दूतावास ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है. नाविकों के लिए खोज और बचाव अभियान, ओमान समुद्री सुरक्षा केंद्र (ओएमएससी) द्वारा समन्वित किया जा रहा है. भारतीय नौसेना भी खोज और बचाव अभियान में शामिल हो गई है.”

 

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...