10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'केजरीवाल जानबूझकर ले रहे कम कैलोरी वाली डाइट...', LG ऑफिस ने मुख्य...

‘केजरीवाल जानबूझकर ले रहे कम कैलोरी वाली डाइट…’, LG ऑफिस ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के कार्यालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. इसे लेकर एलजी के प्रधान सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है, जिसमें 6 जून से 13 जुलाई के बीच केजरीवाल की डाइट और इंसुलिन से संबंधित गंभीर स्वास्थ्य चेतावनियों का जिक्र​ है. एलजी कार्यालय ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी वाली डाइट ले रहे हैं और तय मानकों से कम आहार ले रहे हैं, जिससे उनका वजन कम हो रहा है.

तिहाड़ जेल के अधीक्षक ने दिल्ली एलजी कार्यालय को अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट भेजी है, जो इस बात पर प्रकाश डालती है कि आम आदमी पार्टी चीफ जानबूझकर लो कैलोरी डाइट का सेवन कर रहे हैं. वह डॉक्टरों द्वारा दिए गए डाइट चार्ट को फॉलो नहीं कर रहे. रिपोर्ट में लिखा गया है कि अरविंद केजरीवाल की मेडिकल​ हिस्ट्री के मुताबिक उन्हें टाइप-II डायबिटीज मेलिटस है. लो कैलोरी डाइट लेने के कारण उनके वजन में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं पैदा हो गई हैं.

अरविंद केजरीवाल के इंसुलिन डोज और ब्लड शुगर की मॉनिटरिंग में कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिसके बारे में तिहाड़ जेल द्वारा दिल्ली एलजी को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है. इसमें 7 जुलाई की एक महत्वपूर्ण घटना भी शामिल है, जब केजरीवाल ने कथित तौर पर रात के खाने से पहले इंसुलिन की खुराक लेने से इनकार कर दिया था. इसमें कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा बरती जा रही इस तरह की अनियमितताओं से गंभीर हेल्थ इश्यू का खतरा बढ़ जाता है.

केजरीवाल डाइट का सख्ती से पालन करें: LG कार्यालय
इन चिंताओं के मद्देनजर, उपराज्यपाल ने जेल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि केजरीवाल अपने निर्धारित डाइट और इंसुलिन डोज का सख्ती से पालन करें. साथ ही उन्होंने किसी भी संभावित मेडिकल इमरजेंसी या कानूनी अड़चन से बचने के लिए ब्लड शुगर लेवल मॉनिटरिंग प्रोटोकॉल की आवश्यकता पर स्पष्ट जोर दिया है. इस निर्देश को उपराज्यपाल की मंजूरी मिल गई है और आगे की निगरानी के लिए दिल्ली सरकार के गृह मंत्री, को सूचित कर दिया गया है.

एलजी कार्यालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी में कहा है, ‘इसमें उच्च-स्तरीय अधिकारियों की भागीदारी स्थिति की गंभीर प्रकृति का संकेत देती है. अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा लिए जा रहे आहार और इंसुलिन डोज की तत्काल और लगातार निगरानी आवश्यक है.’ बता दें कि हाल ही में AAP सांसद संजय सिंह ने दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल का वजन 8.5 किलो कम हो गया है, जिससे उनके स्वास्थ्य को गंभीर जोखिम का सामना करना पड़ सकता है.

बीजेपी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही: आतिशी
एलजी वीके सक्सेना के प्रधान सचिव की चिट्ठी पर AAP नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने पलटवार किया है. उन्होंने बीजेपी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया. आतिशी ने कहा कि सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल 8 से ज्यादा बार 50 से नीचे आ चुका है. उनके कोमा में जाने का खतरा है. ऐसी स्थिति में ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...