10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET: गोधरा में जहां लाखों रुपये लेकर टीचर सॉल्व करने वाला था...

NEET: गोधरा में जहां लाखों रुपये लेकर टीचर सॉल्व करने वाला था पेपर, वहां इतने स्टूडेंट्स हुए पास

Published on

नई दिल्ली,

नीट विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट परीक्षार्थियों सेंटर और सिटी वाइज मार्क्स जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार, एनटीए नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर मार्क्स चेक कर सकते हैं. इसे चेक करने के लिए वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘NEET (UG) RESULT 2024 CITY/CENTRE WISE’ लिंक पर क्लिक करना होगा. जारी मार्क्स के अनुसार, गोधरा के विवादित जय जलाराम स्कूल, परवड़ी गोधरा एग्जाम सेंटर पर 181 परीक्षार्थियों ने नीट एग्जाम क्वालिफाई किया है.

दरअसल, नीट यूजी परीक्षा धाधंली मामले में सबसे ज्यादा चर्चा गुजरात के जय जलाराम स्कूल, परवड़ी गोधरा की रही है. गोधरा नीट परीक्षा धांधली केस में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने स्कूल प्रिंसिपल पुरुषोत्म शर्मा और एक टीचर तुषार भट्ट समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक फिजिक्स टीचर तुषार भट्ट को नीट-यूजी परीक्षा केंद्र में डिप्टी सुपरिटेंडेंट बनाया गया था. जिन छात्रों की सेटिंग थी उन्हें जितना आता है उतना पेपर सॉल्व करने के लिए कहा गया था और बाकी छोड़ना था, जिसे पूरा हल करने का जिम्मा टीचर तुषार भट्ट का था.

जय जलाराम स्कूल, परवड़ी के एग्जाम सेंटर पर क्या हुआ था?
गोधरा में नकल के आरोप के बाद गुजरात पुलिस ने तुषार भट्ट, रॉय, पुरुषोत्तम शर्मा, शिक्षा सलाहकार विभोर आनंद और स्कूल शिक्षकों से जुड़े मध्यस्थ आरिफ वोहरा का नाम शामिल है. रॉय को छोड़कर, सीबीआई को चारों आरोपियों की रिमांड मिली थी. टीचर तुषार भट्ट पेपर सॉल्व करने वाला था. एग्जाम सेंटर पर जिन छात्रों की सेटिंग थी, उन्हें OMR शीट में जितना आता है उतना गोला भरने के लिए कहा गया था, बाकी का पेपर तुषार भट्ट को सॉल्व करना था.

तुषार ने कबूल किया था कि उसने पेपर हल करने की एवज में परीक्षार्थियों से 10-10 लाख रुपये की मांग थी, जबकि सर्च के दौरान उसकी गाड़ी से 7 लाख रुपये कैश बरामद भी हुए थे. पुलिस को टीचर तुषार भट्टे के मोबाइल फोन से 5 मई को 16 परीक्षार्थियों के नाम, रोल नंबर और उनके परीक्षा केंद्रों की एक लिस्ट मिली थी.

जय जलाराम स्कूल, परवड़ी गोधरा का सेंटर का नीट रिजल्ट
इस विवादित एग्जाम सेंटर का कोड 220502 है. एनटीए द्वारा जारी डेटा के मुताबिक, इस एग्जाम सेंटर पर 5 मई को कुल 648 उम्मीदवारों ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी NEET UG 2024 की परीक्षा दी थी. इनमें से 181* छात्रों ने नीट यूजी एग्जाम क्वालिफाई किया है. इस साल जनरल कैटेगरी के लिए पासिंग मार्क्स 164 हैं.

इस एग्जाम सेंटर पर 720 में से टॉप स्कोर 600 अंक रहा है, केवल एक छात्र ने सबसे ज्यादा 600 अंक हासिल किए हैं, जबकि 7 छात्रों ने 500 या 500 से अधिक अंक हासिल किए हैं. 648 इस एग्जाम सेंटर पर औसत मार्क्स लगभग 200 है. सबसे कम -12 रहा है. तीन छात्रों का रिजल्ट -3, -5 और -12 रहा है.

कैसे चेक करें नीट यूजी मार्क्स
स्टेप 1: सबसे पहले नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर ‘NEET (UG) Result 2024 City/Centre Wise’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां अपना वह शहर और सिटी दर्ज करें, जहां आपने नीट यूजी 2024 की परीक्षा दी थी.
स्टेप 4: स्क्रीन पर एक पीजीएफ खुल जाएगी, इसमें सेंटर कोड-नाम, छात्रों का सीरियल नंबर और मार्क्स चेक करें.
स्टेप 5: आगे के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...