10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयराहुल गांधी और योगी आदित्यनाथ, दोनों बनेंगे पीएम लेकिन कब? विकास दिव्यकीर्ति...

राहुल गांधी और योगी आदित्यनाथ, दोनों बनेंगे पीएम लेकिन कब? विकास दिव्यकीर्ति ने बता दिया अनुमान

Published on

नई दिल्ली

‘राहुल गांधी और योगी आदित्यनाथ, दोनों ही अगले 15 वर्षों में प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।’ यह कहना है विकास दिव्यकीर्ति का। उन्होंने एएनआई पोडकास्ट में कहा कि दोनों की उम्र अभी कम है और लोप्रियता भी है। दिव्यकीर्ति ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी में उम्मीद दिखने लगी है। विकास दिव्यकीर्ति देश के जाने-माने कोचिंग संचालक हैं। वो बीते कुछ वर्षों से विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं जिस कारण वो अक्सर चर्चा में रहते हैं।

योगी आदित्यनाथ 2017 से ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उनकी कड़क हिंदुत्वादी छवि के कारण मतदाताओं का एक वर्ग बहुत पसंद करता है। इस कारण उनकी पार्टी बीजेपी में उनका कद काफी ऊंचा हो रहा है। योगी आदित्यनाथ के समर्थक नरेंद्र मोदी के बाद उन्हें ही बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के दावेदार मानते हैं।

उधर, राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में राहुल ने केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली, दोनों ही सीटों से विजय हासिल की है। नियम के मुताबिक उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ी। राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी है और अब वो रायबरेली के सांसद हैं। राहुल अभी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं।

उन्होंने चुनावों से पहले भारत जोड़ो यात्रा के जरिए अपनी छवि मजबूत करने की कोशिश की है। जानकार कहते हैं कि राहुल की यह कोशिश रंग लाई है। विकास दिव्यकीर्ति भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें लगता है कि राहुल ने अपनी छवि बेहतर की है और वो प्रधानमंत्री पद के लिए तैयार हो रहे है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...