10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में पड़ोसी ने सात वर्षीय बच्ची का घर में घुसकर किया...

दिल्ली में पड़ोसी ने सात वर्षीय बच्ची का घर में घुसकर किया यौन उत्पीड़न

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सात वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की वारदात सामने आई है. आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है. परिजनों की अनुपस्थिति में वो उसके घर में घुस गया और उसे हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने लगा. उसी वक्त पीड़िता की मां पहुंच गई, जिसे देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब पीड़िता की मां घर पर नहीं थी. बच्ची नंद नगरी स्थित घर में अकेली थी. उसी समय एक 22 वर्षीय पड़ोसी सौरभ ऋषि उसके घर में घुस गया. पीड़िता की मां जब वापस लौटी तो उसने उसे रोते हुए देखा और उसके साथ आरोपी को भी घर में मौजूद पाया. पीड़िता की मां को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ई-रिक्शा चालक हैं. उनकी शिकायत के आधार पर आरोपी सौरभ ऋषि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पोस्को एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. उसकी मां का बयान भी दर्ज कराया जा रहा है.

बताते चलें कि बीते मार्च महीने में भी एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी. दिल्ली के थाना पांडव नगर क्षेत्र में चार साल की मासूम की रेप के बाद हालत खराब हो गई. उसे पहले लाल बहादुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन नाजुक स्थिति को देखते हुए ऑल इंडिया मेडिकल हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया. इस घटना के बाद लोग उग्र हो गए.

स्थानीय लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर उसकी दुकान का सारा सामान होलिका दहन वाली जगह पर रख दिया. पीड़ित बच्ची ट्यूशन के लिए आरोपी अरमान की बहन के घर जाती थी. इसी वजह से पीड़िता और आरोपी पहले से एक-दूसरे को पहचानते थे. पुलिस ने आरोपी अरमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉस्को एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...