11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबेशर्म सीमा, ये मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा... बेटी का वीडियो देख भड़का...

बेशर्म सीमा, ये मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा… बेटी का वीडियो देख भड़का गुलाम हैदर, बोला- क्या गैरत बेच खाई

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से भारत आई सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने एक बार फिर अपने बच्चों को भारत से पाक वापस भेजने की गुहार लगाई है। साथ ही उसने कहा है कि उसके बच्चों के वीडियो बनाए जाने पर रोक लगाई जाए। गुलाम ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उसके बच्चों को डांस कराया जा रहा है और गलत बर्ताव उनके साथ भारत में हो रहा है। सीमा वायरल होने और पैसे कमाने के लिए उसके बच्चों के वीडियो बना रही है, जो उनके उत्पीड़न की तरह है। इसे तुरंत ही रोका जाना चाहिए।

गुलाम ने कहा, ‘मेरे सामने एक वीडियो आई है, जिसमें मेरी नाबालिग बच्ची को नचाया जा रहा है। मैं सीमा से पूछना चाहता हूं कि क्या उसने गैरत बेच कर खा ली है। उसे चंद पैसों के लिए बच्ची को नचाते शर्म नहीं आती है। मैं सीमा से साफ कर देना चाहता हूं कि बच्चों के साथ इस तरह की हरकत मैं बर्दाशत नहीं करूंगा। ये तुरंत रुकना चाहिए और भारत के लोगों से भी अपील करूंगा कि वो मेरे बच्चों के साथ इस तरह की ज्यादती को रोकें।’

‘भारत आकर सीमा का सिखाऊंगा सबक’
भारत में गुलाम ने अपना केस लड़ने के लिए मोमिन मलिक को वकील नियुक्त किया है। गुलाम ने कहा कि वह खुद भारत जाकर अपना केस लड़ेगा और अदालत में पेश होकर सीमा को बेनकाब करेगा। गुलाम ने बताया है कि उसकी ओर से वीजा अप्लाई किया जा चुका है और भारत की ओर से जवाब का इंतजार कर रहा है। उसको उम्मीद है कि जल्दी ही उसे वीजा मिलेगा और उसके भारत जाकर बच्चे वापस लाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

गुलाम ने आगे कहा कि पाकिस्तान की सरकार से उसे वैस मदद नहीं मिली जैसी उम्मीद थी। वहीं भारत के पीएम मोदी और चीफ मिनिस्टर योगी से भी मैंने लगातार अपील की है। अब मुझे सबसे ज्यादा उम्मीद भारत की अदालत से है। अदालत मेरी अर्जी सुनने के बाद इस बात को समझेगी कि बच्चों को गैर कानूनी तरीके से पाकिस्तान से भारत ले जाया गया है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...