16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीय'Hello, मैं गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं...' एक धमकी भरे कॉल की...

‘Hello, मैं गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं…’ एक धमकी भरे कॉल की हैरान कर देने वाली असलियत!

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाले एक शख्स को इंटरनेशनल नंबर से कॉल आई. कॉलर ने उससे धमकी भरे लहजे में कहा कि वो कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बोल रहा है. यदि उसे रंगदारी के पैसे नहीं मिले तो वो उसको जान से मार डालेगा. कॉल रिसीव करने वाला शख्स डरा-सहमा हुआ पुलिस के पास पहुंचा. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जब जांच की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ.

दरअसल, वो कॉल गोल्डी बराड़ या उसके किसी गैंग के गुर्गे नहीं की थी, बल्कि कॉलर शिकायतकर्ता का जान-पहचान वाला ही था. उन दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था. ऐसे में अपना पैसा निकालने के लिए आरोपी ने ये तरकीब निकाली. उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर साजिश रच डाली. लेकिन पुलिस की समझदारी से उनकी साजिश का पर्दाफाश हो गया. आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनोज उर्फ ​​बंटी (40) और अनिल सिवाच (43) के रूप में हुई है. 18 जुलाई को रात करीब 10 बजे शिकायतकर्ता के पास एक अज्ञात नंबर से फिरौती के लिए कॉल आई थी. कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया और पैसे मांगने लगा. उसने पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी.

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई. कॉल रिकॉर्ड की जांच करने के बाद अनिल सिवाच नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. उसने पूछताछ के दौरान पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. इसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी मनोज उर्फ ​​बंटी को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों ने खुलासा किया कि शिकायतकर्ता का मनोज के साथ पैसे को लेकर विवाद चल रहा था. मनोज ने अपने दोस्त अनिल के साथ मिलकर साजिश रची थी. अनिल ई-कॉमर्स कंपनी के जरिए ऑनलाइन उत्पाद बेचने का काम करता है, जिसके लिए वो कॉल करने के लिए इंटरनेशनल नंबरों का इस्तेमाल करता है. उसने ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बनकर जबरन वसूली के लिए कॉल की थी. ​​

बताते चलें कि गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है. वो इस वक्त कनाडा में बैठा हुआ है. वहीं से हिंदुस्तान में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते है. पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला और राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में उसका नाम सामने आया था. इसके अलावा सलमान खान के घर फायरिंग केस में भी उसका नाम है.

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का जन्म 1994 में हुआ था. उसके पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे. अपराध की दुनिया में गोल्डी की एंट्री उसके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद हुई. इस हत्या में यूथ कांग्रेस लीडर गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया था. इसके बाद गोल्डी ने गुरलाल पहलवान की हत्या करा दी थी.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...