16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयमरम्मत के दौरान धुं-धुं कर जल उठा INS ब्रह्मपुत्र, एक नाविक लापता,...

मरम्मत के दौरान धुं-धुं कर जल उठा INS ब्रह्मपुत्र, एक नाविक लापता, भारतीय नौसेना ने दिए जांच के आदेश

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS ब्रह्मपुत्र में आग लगने की घटना सामने आई है.नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि यह वॉरशिप मुंबई के नेवी डॉकयार्ड पर मेंटेनेंस के लिए रखा गया था. इसी दौरान यह हादसा हुआ.नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस हादसे के बाद से एक जूनियर नाविक लापता है और बचाव दल उसकी तलाश में जुटी है.अधिकारियों के अनुसार, जब ये हादसा हुआ तब मल्टी-रोल फ्रिगेट नेवल डॉकयार्ड में मरम्मत का काम चल रहा था. युद्धपोत में लगी आग की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। हालांकि भारतीय नौसेना आग की जांच के आदेश दे दिए हैं।

आग पर काबू पाया गया
नौसेना डॉकयार्ड और बंदरगाह में अन्य जहाजों की तकनीक टीमों के जरिए आग पर काबू पा लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का भी अंदाजा लगाया जा रहा है.नौसेना ने अपने बयान में कहा कि जहाज के चालक दल ने नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और बंदरगाह के अन्य जहाजों के अग्निशामकों की सहायता से सोमवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया था. इस हादसे के कारण जहाज एक ओर झुक गया है. सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद जहाज को वापस सीधी स्थिति में नहीं लाया जा सका. अधिकारियों ने कहा कि लापता हुए नाविक की तलाश जारी है. मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं.

बता दें कि इससे पहले 19 जुलाई को गोवा के तट के पास मर्चेंट नेवी के शिप में आग लगी थी. इंडियन कोस्ट गार्ड अधिकारी ने बताया कि जहाज पर 22 क्रू मेंबर्स थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी. यह जहाज गुजरात के मुंद्रा से श्रीलंका के कोलंबो जा रहा था. इसमें बेंजीन और सोडियम सायनेट जैसे खतरनाक कार्गो रखे थे. समंदर में लगी इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए डोर्जियर विमानों की भी तैनाती की गई थी.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...