9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायली सेना का गाजा के शरणार्थी शिविरों पर हवाई हमला, 15 फिलिस्तीनियों...

इजरायली सेना का गाजा के शरणार्थी शिविरों पर हवाई हमला, 15 फिलिस्तीनियों की मौत

Published on

नई दिल्ली,

गाजा में इजरायली हमले लगातार जारी हैं. रविवार को भी मध्य गाजा के बुरीज शरणार्थी शिविर और खान यूनिस को निशाना बनाया गया. इसमें कम से कम 15 लोग मारे गए हैं. इनमें ज्यादातर महिलाएं और मासूम बच्चे शामिल हैं. हमले के बाद चारों तरफ मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के मुताबिक, इजरायली सेना ने पहले मध्य गाजा के बुरीज शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया. यहां जमकर बमबारी की गई. इसमें 9 लोगों की मौत हुई. इनमें दो महिलाएं और दो बच्चे भी मारे गए. सभी के शवों को दीर अल-बलाह लाया गया, जहां से उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.

इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं. दूसरे हवाई हमले में इज़रायली सेना ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस को निशाना बनाया. यहां हुए हवाई हमले में कम से कम 6 लोग मारे गए. इनमें एक महिला और दो बच्चियां शामिल थीं. हमले के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसनें धुएं गुबार देखा जा सकता है.

हमास और इजरायल के बीच हमले को 9 महीने से ज़्यादा हो गए हैं. ये संघर्ष अब भी जारी है. इजरायली हमले में अबतक करीब 39 हजार फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. लाखों लोग बेघर हो गए हैं. मानवीय संकट भी हर दिन गहराता जा रहा है. लेकिन सीजफायर के आसार अभी नजर नहीं आ रहे हैं.

हालांकि, एक राहत देने वाली खबर है. इस हफ्ते चीन की राजधानी बीजिंग में हमास और फतह के बीच सुलह को लेकर एक अहम बैठक होने जा रही है. माना जा रहा है कि चीन की कोशिशों से ये फिलिस्तीनी गुटों के बीच एकजुटता लाने में साबित हो सकता है. इससे राजनीतिक विभाजन भी खत्म हो सकेगा.

दरअसल, चीन के फिलिस्तीन के कई दलों और गुटों के साथ अच्छे संबंध हैं. लिहाजा इनके बीच एकजुटता से गाजा समेत पूरे फिलिस्तीन में साकारात्मक नतीजे आ सकते हैं. इस सुलह वार्ता का मकसद भी यही है कि हमास और फतह के बीच राजनीतिक विभाजन को खत्म किया जा सके.

इससे फिलिस्तीन और इजरायल के बीच चल रही जंग को रोका जा सकता है. फिलिस्तीनी राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन फतह इजरायली कब्जे वाले वेस्ट बैंक में आंशिक प्रशासनिक नियंत्रण रखता है. लेकिन साल 2006 के फिलिस्तीनी विधायी चुनाव के बाद से हमास और फतह के बीच कड़वाहट आई है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...