9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूरोप के सबसे शांत देश क्रोएशिया में गोलीबारी, हमलावर की मां सहित...

यूरोप के सबसे शांत देश क्रोएशिया में गोलीबारी, हमलावर की मां सहित 6 लोगों की मौत

Published on

दारुवर,

यूरोप के क्रोएशिया के एक नर्सिंग होम में हुई गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल हो गए. घायलों में से चार की हालात गंभीर बताई जा रही है. इस वारदात को अंजाम देने वाली बंधूकधारी की मां की भी मौत हो गई है.

यूरोप के सबसे शांत माने जाने वाले देशों में शामिल क्रोएशिया में हुई गोलीबारी से लोग बुरी तरह हिल गए हैं. पूर्वी शहर दारुवर के एक नर्सिंग होम में हुई फायरिंग में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. चार घायलों की हालत गंभीर है.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक एक बंदूधकारी नर्सिंग होम में घुस आया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा. इसके बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई. इस फायरिंग में बंधूकधारी की मां की भी जान चली गई. मरने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग लोग शामिल हैं.

बंदूकधारी ने फायरिंग क्यों की अभी तक पता नहीं चल पाया है. क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने इसे भयावह हमला बताया है और प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा, ”हम इस घटना से स्तब्ध हैं. यह एक जघन्य कृत्य है.”

क्रोएशिया के राष्ट्रपति ज़ोरान मिलानोविक ने कहा कि वो इस गोलीबारी से हैरान हैं. उन्होंने देश में बंदूक के नियमों को और भी अधिक कड़े बनाने की भी बात कही है. इस हमले के बाद देश में बंदूक नियंत्रण को सख़्त करने की मांग उठने लगी है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर एक पूर्व एक सैनिक है. हमले के बाद वो मौके से भाग गया. उसे बाद में एक कैफ़े से उसे गिरफ़्तार किया गया. हमलावर के पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...