9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल के सौर्य एयरलाइन का प्‍लेन 21 साल था पुराना, 18 कर्मचारियों...

नेपाल के सौर्य एयरलाइन का प्‍लेन 21 साल था पुराना, 18 कर्मचारियों की मौत, काठमांडू में विमान हादसे की पूरी कहानी

Published on

काठमांडू:

नेपाल में बुधवार को उस समय एक विमान हादसे का शिकार हो गया, जब उड़ान भरते ही उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद विमान जमीन पर गिरा और धू-धू कर जल उठा। नेपाल पुलिस ने बताया है कि ये विमान सौर्य एयरलाइन का था और इसमें इसी एयरलाइन के कुल 19 लोग सवार थे। हादसे के बाद 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 18 शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। सिर्फ प्लेन के कैप्टन को घटनास्थल से जिंदा निकाला गया है। कैप्टन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे का शिकार हुए विमान के बारे में सामने आया है कि ये 21 साल पुराना था। नेपाल ने इसे कनाडा से खरीदा था।

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सौर्य एयरलाइंस का ये विमान बुधवार सुबह नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टीआईए) पर 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जब विमान में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि उड़ान भरने के दौरान विमान रनवे पर फिसला था, जो आग लगने और हादसे की वजह बना। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई और धुएं का गुबार आसमान में छा गया। ये प्लेन काठमांडू से पोखरा के लिए प्रस्थान कर रहा था।

टेस्ट के लिए भरी थी प्लेन ने उड़ान
विमान ने ये उड़ान टेस्ट के लिए भरी थी। परीक्षण उड़ान होने की वजह से इसमें कोई नियमित यात्री नहीं था बल्कि कंपनी के ही 19 कर्मचारी बैठे थे। एयरलाइन अपने कर्मचारियों और इंजीनियरों सहित 19 लोगों को विमान से पोखरा ले जा रही थी। दुर्घटना के बाद विमान में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की एक टीम तैनात की गई। दमकलकर्मियों और पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की।

त्रिभुवन अंतररा ष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान हादसे का शिकार हुआ विमान 21 साल पुराना है। ये विमान बॉम्बार्डियर सीआरजे-200 है, जिसमें 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। अप्रैल 2003 में कनाडाई कंपनी बॉम्बार्डियर से नेपाल के लिए खरीदा गया ये छठा विमान था।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...