15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयशादी का झांसा देकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने...

शादी का झांसा देकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में एक स्थानीय अदालत ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 साल की कठोर करावास की सजा सुनाई है. दोषी ने साल 2022 में इस वारदात को अंजाम दिया था. अदालत ने इस कृत्य को घृणित बताते हुए कहा कि सजा गंभीरता के अनुरूप होनी चाहिए.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुशील बाला डागर की अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही थी. आरोपी को पहले पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध के लिए दोषी ठहराया गया था. इसके अलावा आईपीसी के बलात्कार, अपहरण और शादी के लिए मजबूर करने के प्रावधानों के तहत भी दोषी ठहराया गया था.

अतिरिक्त लोक अभियोजक योगिता कौशिक दहिया राज्य की ओर से अदालत में पेश हुई थीं. अदालत ने कहा, “इस मामले में अपराध की गंभीरता, पीड़िता और दोषी की उम्र, पीड़िता की पारिवारिक स्थिति, उन्हें नियंत्रित करने वाले सामाजिक और आर्थिक कारकों और परिस्थितियों को मद्देनजर रखा गया है.”

अदालत ने अपहरण और एक महिला को शादी के लिए मजबूर करने के अपराध के लिए भी सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई. सोमवार को सुनाए गए अपने फैसले में न्यायाधीश ने कहा कि ये सभी सजाएं एक साथ चलेंगी. सजा नहीं भुगतने की स्थिति में जुर्माने का प्रावधान है.

5 मार्च, 2022 को नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ था. इसके बाद दोषी ने शादी का वादा करके उसके साथ अवैध संबंध बनाया. अदालत ने कहा कि बचपन में यौन शोषण के मनोवैज्ञानिक निशान अमिट होते हैं और वे व्यक्ति को हमेशा सताते रहते हैं, जिससे शारीरिक और मनोवैज्ञानिक विकास बाधित होता है.

अदालत ने कहा, “ऐसे लोग बाल पीड़ितों को शादी का झांसा देकर अपना शिकार बनाते हैं. इस तरह वे पीड़ित को न सिर्फ पढ़ाई से दूर करते हैं, बल्कि उनका जीवन भी बुरी तरह से प्रभावित करते हैं. इसलिए सजा घृणित कृत्य की गंभीरता के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि समाज में संदेश जा सके.

इतना ही नहीं अदालत ने दिल्ली पुलिस की जांच की निंदा करते हुए कहा कि आईओ बिमलेश पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने वाले दोषी की पहली शादी के दस्तावेज एकत्र करने में विफल रही. पुलिस अधिकारी ने उस मंदिर के रजिस्टर की जांच भी नहीं की, जहां नाबालिग की शादी कराई गई थी.

इस मामले में पुलिस की ओर से कई गलतियां की गई हैं, जो दर्शाती हैं कि जांच अधिकारी का आचरण दोषपूर्ण है. जांच अधिकारी के खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जाती है. हालांकि, सभी खामियों के बावजूद पीड़ित बच्ची की गवाही मजबूत रही, जिससे दोषी को सजा मिल पाई.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...