15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदुनिया के 10 सबसे पावरफुल पासपोर्ट: रैंकिंग में सबसे आगे ये देश,...

दुनिया के 10 सबसे पावरफुल पासपोर्ट: रैंकिंग में सबसे आगे ये देश, जानें भारत का Passport कितना ताकतवर

Published on

साल 2024 की Henley Passport Index आ गई है। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग की जाती है। इस साल सिंगापुर के पासपोर्ट को लिस्ट में सबसे ऊपर जगह मिली है और इसका मतलब है कि सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे पावरफुल है। पावरफुल पासपोर्ट से मतलब आमतौर पर उस देश के नागरिकों को दूसरे देशों में मिलने वाली वीज़ा-फ्री एंट्री से होता है।सिंगापुर की बात करें तो फिलहाल सिंगापुर के पासपोर्ट के साथ दुनिया के 195 देशों में वीजा-फ्री यात्रा की जा सकती है। यही वजह है कि अमेरिका, ब्रिटेन जैसे बड़ें देशों की तुलना में सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ज्यादा पावर रखता है।

Top 10 Most Powerful Passports List July 2024

देश का नाम रैंकिंग
सिंगापुर 1
फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन 2
ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया और स्वीडन 3
बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम 4
ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल 5
ग्रीस और पोलैंड 6
कनाडा, चेक रिपब्लिक, हंगरी, माल्टा 7
यूनाइटेड स्टेट्स 8
एस्टोनिया, लिथुआनिया और यूनाइटेड अरब 9
आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया 10

1.सिंगापुर
सिंगापुर का पासपोर्ट लेटेस्ट Henley Passport Index में नंबर 1 पर है। सिंगापुर के नागरिक दुनिया के 195 देशों में बिना वीजा ट्रैवल कर सकते है

2. फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन
दूसरे नंबर पर सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग में फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन हैं। इन सभी देशों के नागरिक 192 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं।

3. ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया, स्वीडन
ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया और स्वीडन के पासपोर्ट को लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह मिली है। इन देशों के नागरिक दुनिया के 191 देशों में बिना वीजा जा सकते हैं।

4. बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्ज़रलैंड,यूनाइटेड किंगडम
दुनिया में चौथे नंबर के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की बात करें तो कई देशों को यह रैंकिंग मिली है। बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम के पासपोर्ट को लिस्ट में चौथी रैंकिंग मिली है। इस देश के नागरिक 190 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।

5. ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल
ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल का पासपोर्ट दुनिया का पांचवा सबसे ताकतवर पासपोर्ट है। इन देशों के नागरिक 189 देशों में बिना वीजा ट्रैवल कर सकते हैं।

6. ग्रीस, पोलैंड
दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की लिस्ट में छठे नंबर पर ग्रीस और पोलैंड हैं। इन दोनों देश के नागरिक दुनिया के 188 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।

7. कनाडा, चेक रिपब्लिक, हंगरी, माल्टा
दुनिया के चार देश ऐसे हैं जिनके पासपोर्ट को सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में सातवें नंबर पर जगह मिली है। कनाडा, चेक रिपब्लिक, हंगरी, माल्टा के नागरिक 187 देशों में बिना वीजा एंट्री कर सकते हैं।

8. यूनाइटेड स्टेट्स
यूनाइटेड स्टेट्स का पासपोर्ट अब पहले से कम ताकतवत है और अब सबसे पावरफुल पासपोर्ट की लिस्ट में यह 8वें नंबर पर है। 182 देशों में यूएस नागरिक बिना वीजा ट्रैवल कर सकते हैं।

9. एस्टोनिया, लिथुआनिया, यूनाइटेड अरब अमीरात
दुनिया का सबसे 9वां ताकतवर पासपोर्ट एस्टोनिया, लिथुआनिया और यूनाइटेड अरब का है। इन देशों के नागरिक कुल 185 देशों में बिना वीजा जा सकते हैं।

10. आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया
आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया के ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग में 10वां नंबर मिला है। इन देशों के नागरिक कुल 184 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कम कर सकते हैं।
भारत का पासपोर्ट कितना पावरफुल?

Henley Passport Index में टॉप-10 पावरफुल पासपोर्ट के अलावा भी रैंकिंग होती है। और बात करें भारत की तो हाल ही में हुए कुछ तनाव के बावजूद भारत का पासपोर्ट 82वें नंबर पर है। भारतीय नागरिक दुनिया के कुल 58 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। वहीं मालदीव की बात करें तो इस देश का पासपोर्ट दुनिया का 58वां सबसे पावरफुल पासपोर्ट है।

वहीं बात करें यूनाइटेड स्टेट्स के पासपोर्ट की तो एक बार फिर US के पासपोर्ट की ताकत कम हुई है। कभी नंबर एक पर रहने वाला यूएस का पासपोर्ट अब नंबर 8 पर रैंकिंग में जगह बना पाया है। और इसकी वजह है दुनिया में यूएस की डिप्लोमैटिक नीतियां जो पिछले कुछ समय से सवालों के कटघरे में हैं।

 

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...