15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस के होनहार अफसर का अंडमान ट्रांसफर, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की...

दिल्ली पुलिस के होनहार अफसर का अंडमान ट्रांसफर, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में रहा अहम रोल

Published on

नई दिल्ली

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिल्ली के स्पेशल सीपी हरगोविंद सिंह धालीवाल को अंडमान ट्रांसफर किया गया है। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने गुरुवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरगोविंद सिंह धालीवाल को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। इससे पहले 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी धालीवाल नई दिल्ली में विशेष पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत थे।

अपने पूरे करियर के दौरान धालीवाल ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें धौला कुआं सामूहिक दुष्कर्म कांड , पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या और जिगिशा घोष हत्याकांड जैसे कई बड़े मामलों को सुलझाना शामिल है। उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला से जुड़े हत्या के मामले की जांच में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस बीच अंडमान- निकोबार द्वीप समूह के वर्तमान डीजीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को नई दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया है।

गृह मंत्रालय ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के डीजीपी देवेश श्रीवास्तव को दिल्ली बुलाया है। दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी क्राइम आईपीएस शालिनी सिंह को पुडुचेरी डीजीपी बनाया गया है। वह 1 अगस्त से कार्यभार संभालेंगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस स्पेशल सीपी हरगोबिंदर सिंह धालीवाल को डीजीपी अंडमान निकोबार बनाया गया है। इससे पहले 27 अधिकारियों का हुआ था तबादला इस तबादले से पहले इस साल के जनवरी में भी दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया था। दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप पुलिस सेवा (डीएएनआईपीएस) के विशेष पुलिस आयुक्तों (विशेष सीपी) और पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) के कुल 27 अधिकारियों को नया कार्यभार सौंपा गया था। यह तबादला दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बाद हुआ था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...