10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS सभी फाइटर जेट्स में लगा रहा हाइपरसोनिक मिसाइल, चीन-रूस रोक भी...

US सभी फाइटर जेट्स में लगा रहा हाइपरसोनिक मिसाइल, चीन-रूस रोक भी नहीं पाएंगे

Published on

नई दिल्ली,

आप सिर्फ नाम लीजिए… F-15, F-16, F-18, F-35, F-22 फाइटर जेट हों या B-1B, B-52, B-21 बॉम्बर. अमेरिका अपने सभी मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स में नई हाइपरसोनिक मिसाइल लगाने जा रहा है. इस मिसाइल का नाम है Mako. इसे बनाया है लॉकहीड मार्टिन ने. इस मिसाइल को मल्टी-मिशन वेपन कहा जा रहा है.

यह मिसाइल समंदर में, हवा, एयर डिफेंस सिस्टम पर, किसी भी तरह के सतह पर हमला करने में सक्षम है. हैरानी इस बात की है कि अमेरिका ने इसे लगभग अपने सभी फाइटर जेट्स, बमवर्षक और निगरानी विमानों में लगाकर टेस्ट कर लिया है. यह एफ-18 सुपर हॉर्नेट में लग सकती है. एफ-15 में लग सकती है.

एफ-22 रैप्टर और एफ-35 लाइटनिंग-2 में लग सकती है. इसके अलावा इसे अमेरिका के बमवर्षकों में भी लगा सकते हैं. मतलब ये है कि ये अत्याधुनिक खतरनाक मिसाइल अमेरिका के चौथी पीढ़ी के फाइटर जेट से लेकर पांचवीं पीढ़ी और छठी पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर एयरक्राफ्ट्स में लगाई जा सकती है.

आइए जानते हैं इस मिसाइल की ताकत
इस मिसाइल को हवा से लॉन्च किया जाता है. यानी किसी भी एयरक्राफ्ट से दागी जा सकती है. 590 किलोग्राम वजनी इस मिसाइल में 130 किलोग्राम का वॉरहेड यानी हथियार लगाया जाता है. 13 फीट लंबी और 13 इंच व्यास वाली इस मिसाइल में सॉलिड रॉकेट मोटर लगा है. जो इसे 6200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार देता है.

अमेरिका नौसेना के लिए भी वैरिएंट तैयार
इस मिसाइल का खुलासा इस साल अप्रैल में हुआ. जब इसे मैरीलैंड में हुए एक रक्षा प्रदर्शनी में दिखाया गया. इतना ही नहीं लॉकहीड मार्टिन ये चाहती है कि वायुसेना के बाद अमेरिकी नौसेना भी इसे तैनात करे. पनडुब्बियों और युद्धपोत से लॉन्च होने वाली Mako मिसाइल का वैरिएंट भी तैयार किया जा रहा है.

अमेरिका को इस मिसाइल से क्या फायदा?
Mako मिसाइल के इस्तेमाल से रूस और चीन के प्रशांत महासागर में मौजूद एंटी-एक्सेस और एरिया डिनायल (A2/AD) हथियारों, यंत्रों को तबाह कर सकता है. अभी तक जो भी हाइपरसोनिक मिसाइलें होती थीं, वो आकार में बहुत बड़ी होती थी, वो फाइटर जेट या बमवर्षक के इंटरनल बे में नहीं आती थीं.

लेकिन मेको मिसाइल आकार में छोटी और दमदार है. यह हल्की भी है. इसलिए इसे F-35 और F-22 स्टेल्थ फाइटर जेट्स के इंटरनल बे में भी तैनात कर सकते हैं. यानी खतरनाक फाइटर जेट के साथ विंध्वंसकारी मिसाइल का मिश्रण. तीसरा फायदा ये है कि इसे कोई भी एयर डिफेंस सिस्टम रोक नहीं सकता है.

टोमाहॉक मिसाइल की तरह ही मेको हाइपरसोनिक मिसाइल अमेरिकी सेना, वायुसेना और नौसेना की ताकत में कई गुना बढ़ोतरी कर सकता है. यह अमेरिका के किसी भी एयरक्राफ्ट के बाहरी हिस्से में लग सकता है. इसके अलावा इसे लॉन्च ट्यूब से दाग सकते हैं. ताकि नौसेना इस्तेमाल कर सके.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...