10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय नौसेना की इतनी तारीफ क्यों कर रहा चीन? जिनपिंग के राजदूत...

भारतीय नौसेना की इतनी तारीफ क्यों कर रहा चीन? जिनपिंग के राजदूत बोले- हम सराहना करते हैं

Published on

बीजिंग:

चीन ने भारतीय नौसेना की जमकर तारीफ की है। यह तारीफ जीवन और मौत से जूझ रहे एक चीनी नागरिक की जान बचाने को लेकर की जा रही है। यह चीनी नागरिक चीन से रवाना हुए एक मालवाहक पोत का क्रू मेंबर था। भारत के अपतटीय क्षेत्र से गुजरते समय यह नागरिक गंभीर रूप से ङायल हो गया था। ज्यादा खून बहने के कारण चीनी मालवाहक जहाज ने भारतीय नौसेना से मदद की अपील की। इसके बाद नौसेना के एक हेलीकॉप्टर ने उस चीनी नागरिक का रेस्क्यू किया था। मरीज को हेलीकॉप्टर से हवाई परिसर ले जाया गया और उसके बाद आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल भेज दिया गया। अब भारतीय नौसेना के इसी काम का चीन तारीफ कर रहा है।

चीनी राजदूत ने क्या कहा
भारत में चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने ट्वीट कर लिखा, “हम भारतीय नौसेना द्वारा चीनी चालक दल के सदस्य को आपातकालीन चिकित्सा बचाव प्रदान करने के लिए अत्यधिक सराहना करते हैं। अब चीनी नागरिक का अनुवर्ती उपचार किया जा रहा है। चीन और भारत में लोग-पहले और जीवन-पहले समान दर्शन हैं।”

भारतीय नौसेना ने दी रेस्क्यू मिशन की जानकारी
भारतीय नौसेना ने कहा कि समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी), मुंबई को मंगलवार को मुंबई से 200 समुद्री मील (लगभग 370 किमी) दूर मालवाहक पोत ‘झोंग शान मेन’ से एक आपात संदेश प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि संदेश में 51 वर्षीय चीनी नाविक के गंभीर रूप से घायल होने और काफी खून बहने की जानकारी दी गई तथा उसे तत्काल सुरक्षित निकालने का अनुरोध किया गया।

नौसेना के हेलीकॉप्टर ने खराब मौसम में किया रेस्क्यू
अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा आपातकाल की स्थिति में भारतीय नौसेना के हवाई परिसर आईएनएस शिकरा से सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर एक सी-किंग हेलीकॉप्टर को रवाना किया गया। उन्होंने कहा, “करीब 83 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति की हवाओं और जहाज के भारी उतार-चढ़ाव के साथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों तथा निरंतर डेक पर स्पष्ट क्षेत्र की अनुपलब्धता के बावजूद रोगी को जहाज के ‘ब्रिज विंग’ से सफलतापूर्वक निकाल लिया गया।”

भारतीय तटरक्षक पोत भी पहुंचा
क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक पोत ‘सम्राट’ को भी सहायता प्रदान करने के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि एमआरसीसी (एमबीआई) द्वारा भारतीय नौसेना के साथ समन्वित संयुक्त अभियान के फलस्वरूप मरीज को समय पर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...