12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयनीट यूजी घोटाला – संशोधित सूची में टॉपर्स की संख्या 61 से...

नीट यूजी घोटाला – संशोधित सूची में टॉपर्स की संख्या 61 से घटकर 17 हो जाएगी, रैंक में हुए बदलाव डालेंगे ये असर

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा संशोधित मेरिट लिस्ट की घोषणा कर दी गई है, जिसके बाद नीट यूजी का फाइनल रिजल्ट जारी होने वाला है और रिजल्ट जारी होने के बाद संभवत शुक्रवार तक नीट-यूजी परीक्षा में टॉपर्स की संख्या 61 से घटकर 17 हो जाएगी। मंगलवार 23 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर आईआईटी-दिल्ली द्वारा भौतिकी के पेपर में एक प्रश्न में केवल एक विकल्प को सही बताए जाने की सिफारिश के बाद मेरिट सूची में संशोधन की आवश्यकता पड़ी थी।

छात्रों की शिकायत
इस मामले में कई छात्रों ने शिकायत की थी कि चार में से दो विकल्प अलग-अलग एनसीईआरटी पुस्तकों के आधार पर सही माने जा सकते हैं। केवल एक उत्तर को सही माना जाने के कारण, जिन लोगों ने दूसरा विकल्प चुना था, उन्हें पाँच अंक (गलत उत्तर के लिए चार अंक और एक नकारात्मक अंक) का नुकसान हुआ और इसका प्रभाव निश्चित रूप से परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों की रैंक पर व्यापक रूप से पड़ेगा।

कितने छात्रों पर पड़ेगा असर ?
आईआईटी दिल्ली के द्वारा दिए गए सही विकल्प के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा किए गए निर्णय से सीधे तौर पर 4.2 लाख उम्मीदवारों के अंकों पर असर पड़ेगा, जिनमें 44 ऐसे उम्मीदवार शामिल हैं, जिन्होंने 720 के पूर्ण अंक प्राप्त किए हैं क्योंकि उन्होंने आईआईटी-दिल्ली द्वारा गलत माने गए उत्तर को चुना था और जिसके लिए उन्हें पहले एनटीए द्वारा चार अंक दिए गए थे।

एनटीए अधिकारी ने दी यह जानकारी
एनटीए के एक अधिकारी ने कहा, “टॉपर्स की संख्या, जो 61 है, अंकों की कटौती के बाद घटकर 17 रह जाएगी।” रैंकिंग में यह बदलाव कई छात्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि देश में 1.08 लाख मेडिकल सीटों के लिए 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने NEET-UG परीक्षा दी थी। इनमें से 56,000 सीटें सरकारी संस्थानों में हैं, जो अपने बेहतर बुनियादी ढांचे और कम फीस के लिए काफी लोकप्रिय हैं”।

क्या कहती है रिपोर्ट ?
सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इस संशोधन का सबसे अधिक प्रभाव 50,000 से 1 लाख के बीच रैंक वाले उम्मीदवारों पर पड़ेगा, क्योंकि 16,000 से अधिक उम्मीदवार, जिन्हें पहले मेडिकल कॉलेज में सीट मिलने की संभावना थी, वे इस ग्रुप से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा दूसरी अपडेट के अनुसार, जो 44 छात्र टॉपर थे वे अब टॉपर नहीं रहेंगे लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि क्योंकि वे अभी भी 33,000 से 50,000 के रैंक ग्रुप में बने रहेंगे मगर रैंक में बदलाव होने के बाद उनकी पसंद के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट हासिल करने की संभावना प्रभावित हो सकती है।

 

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...