10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान का कराची बना दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर, पहले पर...

पाकिस्तान का कराची बना दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर, पहले पर कौन, देखें लिस्ट

Published on

कराची:

पाकिस्तान आर्थिक संकटों से घिरा हुआ है। पाकिस्तान चाहता है कि उसके यहां टूरिस्ट आएं जिनसे उसकी कमाई हो। लेकिन पाकिस्तान की उम्मीदों पर एक रिपोर्ट ने पानी फेर दिया है। एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पाकिस्तान का कराची शहर दुनिया के दूसरे सबसे जोखिम वाले शहरों में से एक है। कराची को 100 में से 93.12 नंबर के साथ पर्यटकों के लिए दूसरा सबसे जोखिम भरा शहर माना गया है। 11 जुलाई को फोर्ब्स एडवाइजर की तीन सबसे जोखिम भरे शहरों की सूची जारी की गई।

बेनेजुएला के कराकस के बाद कराची दूसरे स्थान पर था। कराकस का स्कोर 100 था। म्यांमार का यांगून 100 में से 91.67 स्कोर के साथ दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक शहर रहा। रिपोर्ट में सबसे खतरनाक दूसरा शहर होने का कारण उच्चतम व्यक्तिगत सुरक्षा जोखिम, अपराध, हिंसा, आतंकवादी खतरों, प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक कमजोरियों से जोखिम है। रिपोर्ट कहती है कि कराची को अमेरिकी विदेश विभाग से दूसरी सबसे खराब यात्रा सुरक्षा रेटिंग मिली है, जो यात्रा पर पुनर्विचार करने को कहता है।

रहने लायक शहर नहीं है कराची
रैंकिंग में आगे कहा गया है कि कराची में चौथा सबसे बड़ा बुनियादी ढांचा सुरक्षा जोखिम है। जो शहर के बुनियादी ढांचे की उपलब्धता और गुणवत्ता को दर्शाता है। फोर्ब्स एडवाइजर ने कहा कि पर्यटकों के लिए सबसे अधिक और सबसे कम जोखिम वाले शहरों की लिस्ट बनाने के लिए, सात प्रमुख मैट्रिक्स में दुनिया के 60 शहरों की तुलना की गई। कराची बार-बार नहीं रहने लायक शहरों की सूची में आता रहा है। 2017 में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ओर से कराची को दुनिया के सबसे कम सुरक्षित शहरों में नामित किया गया था।

ये हैं सबसे सुरक्षित शहर
दुनिया के खतरनाक शहरों की ही तरह फोर्ब्स एडवाइजर की ओर से सबसे सुरक्षित शहरों की भी लिस्ट सामने आई है। दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में सिंगापुर है। सिंगापुर को 100 में से शून्य अंक मिले हैं। इसे इसकी सुरक्षा, न्यूनतम प्राकृतिक आपदा जोखिम और उत्कृष्ट स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के कारण रैंकिंग मिली है। जापान का टोक्यो शहर दुनिया का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर है। वहीं कनाडा का टोरंटो शहर तीसरा सबसे सुरक्षित शहर है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...