12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: तिहाड़ के अंदर कैदियों में फिर झड़प, भाई की हत्या का...

दिल्ली: तिहाड़ के अंदर कैदियों में फिर झड़प, भाई की हत्या का बदलने लेने को किया 2 कैदियों पर हमला

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में शुक्रवार को कैदियों के बीच झड़प हो गई. झड़प में दो कैदी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शुरुआती जांच में पता चला है कि लवली और लवीश नाम के दो कैदी लोकेश की हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद हैं. शुक्रवार को लवली और लवीश फोन पर बात कर रही थे तभी जेल के अंदर लोकेश के भाई ने अपने साथी हिमांश और अभिषेक के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया. हमले में लवली और लवीश घायल हो गए. दोनों को देर शाम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को वापस जेल भेज दिया तो दूसरे को अस्पताल में भर्ती कर लिया है.

जांच में यह भी बता चला है कि लवली और लवीश लोकेश की हत्या के मामले में जेल में कैद हैं. अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए लोकेश ने अपने साथी हिमांश और अभिषेक के साथ मिलकर दोनों पर हमले का प्लान बनाया था.

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात
वहीं, मई में जेल नंबर तीन में कैदियों के बीच लड़ाई हुई और एक सजायाफ्ता कैदी की कुछ कैदियों ने मिलकर हत्या कर दी. मृतक कैदी जेल में सेवादार का काम करता था. मृतक कैदी की पहचान दीपक (उम्र 29 साल) के तौर पर पर हुई जो दिल्ली के शकुरपुर इलाके का रहने वाला था और हत्या के केस में सजा काट रहा था.

बताया जा रहा है कि अब्दुल बशीर (उम्र 44 साल) नाम के अन्य कैदी ने उस पर हमला किया था. उसके सीने पर तेज धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किए गए थे. घायल अवस्था में दीपक को डीडीयू अस्पताल लाया गया था. जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका. अब तक की जांच में इस मामले में किसी गैंग के शामिल न होने की बात सामने आई है.

 

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...