10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के व्योमिंग में क्रैश होकर जंगल में गिरे विमान से फैली...

अमेरिका के व्योमिंग में क्रैश होकर जंगल में गिरे विमान से फैली आग, कई लोगों की मौत का अंदेशा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के व्योमिंग प्रान्त में एक दूरदराजे के इलाके में प्लेन के क्रैश हो जाने से कई लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की वजह से जंगल में भी आग फैल गई है। एबीसी न्यूज ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पूर्वोत्तर व्योमिंग के दूर तक फैले जंगल के इलाके में ये विमान दुर्घटना हुई है। इसमें कई लोगों की मौतें हुईं और जंगल में भी आग लग गई। ये विमान शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे व्योमिंग के जिलेट शहर के उत्तरी हिस्से में दुर्घटना का शिकार हुआ है। कैम्पबेल काउंटी के अधिकारियों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट हादसे की जानकारी दी लेकिन मरने वालों की संख्या अभी तक जारी नहीं की गई है।

कैंपबेल काउंटी अंडरशेरिफ क्वेंटिन रेनॉल्ड्स ने बताया कि दुर्घटना से पहले विमान से एक मैसेज भेजकर भेजा संकट की जानकारी दी गई थी लेकिन किसी मदद से पहले ही विमान क्रैश हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद दुर्घटनास्थल के पास हवा में धुआं उठता हुआ देखकर आसपास के लोगों ने फोन पर स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान हादसे की वजह से जंगल में भारी आग भड़क गई। आग को विमान से पानी का छड़काव और दूसरी तरीकों का इस्तेमाल करके बुझाने की कोशिश हो रही है।

हादसे के जांच के लिए भेजी गई टीम
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच के लिए एक टीम भेज रहा है। एनटीएसबी के प्रवक्ता कीथ होलोवे ने कहा कि जांचकर्ता शुक्रवार शाम तक दुर्घटना स्थल पर नहीं थे। शनिवार को उनके मौके पर पहुंच जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि विमान कई लोग सवार थे, विमान सवार सभी लोगों की मौत हो जाने का अंदेशा है।

हाल ही में नेपाल में भी एक घातक विमान हादसा हुआ था। इस विमान हादसे में 18 लोगों की मौत हो गयी थी। बुधवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही आग लग गई। इसमें चालक दल के दो सदस्य, एयरलाइन के तकनीकी कर्मचारी और एक बच्चा और उसकी मां सहित 19 लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे के बाद प्लेन के कैप्टन को दुर्घटनास्थल से बचा लिया गया था।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...