12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयनाबालिग को छत से फेंक दिया, देता रहा भद्दी गालियां... वीडियो में...

नाबालिग को छत से फेंक दिया, देता रहा भद्दी गालियां… वीडियो में सब कैद मगर दिल्ली पुलिस तो अभी जांच कर रही!

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया जब एक शख्स ने नाबालिग लड़की को छत से नीचे फेंक दिया। यही नहीं आरोपी गंभीर रूप से घायल उस लड़की को भद्दी गालियां भी देता रहा। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें ये साफ नजर आ रहा कि कैसे आरोपी लोगों के सामने गुंडागर्दी कर रहा। उसने एक लड़की को न केवल थप्पड़ मारा बल्कि उसे छत से ही नीचे गिरा दिया। वीडियो में पूरा मामला नजर आने के बावजूद पुलिस आरोपी पर एक्शन लेने के बजाय अभी जांच की ही बात कह रही। ऐसे में सवाल दिल्ली पुलिस के रवैये पर उठ रहा कि आखिर वो गुंडागर्दी कर रहे शख्स पर कार्रवाई से क्यों बच रही।

अमन विहार इलाके में चौंकाने वाला मामला
पूरा मामला दिल्ली के अमन विहार इलाके का बताया जा रहा। आरोपी का नाम मोनू सक्सेना है। सोशल मीडिया पर वायरल घटना के वीडियो में नजर आ रहा कि मोनू सक्सेना एक लड़की से बात कर रहा। लड़की से वो बड़ी दबंगई से कहता है कि मेरा कुछ नहीं होने का। इस पर पीड़िता भी कहती है कि मेरा भी कुछ नहीं होने का। इस आरोपी मोनू सक्सेना कहता है तेरा बहुत कुछ हो जाएगा। यहां से फेकूंगा तो वहां गिरेगी जाकर। बस इसी के बाद आरोपी ने लड़की को थप्पड़ मारते हुए कहा कि मेरे मकान पर कब्जा करेगी, तेरा मकान कहां से आ गया। बस इसी के बाद गुंडागर्दी कर रहे शख्स मोनू सक्सेना ने लड़की को नीचे फेक दिया।

खुलेआम आरोपी की गुंडागर्दी
इसके बाद भी आरोपी की दबंगई ऐसी कि गंभीर हालत में सड़क पर पड़ी लड़की को भद्दी-भद्दी गालियां देता रहा। इस पूरी घटना को वहां मौजूद लोग देख रहे होते हैं। इसी दौरान किसी ने इस गुंडागर्दी का वीडियो बना लिया जो सोशल साइट एक्स पर वायरल है। हालांकि, घटना का वीडियो इतना झकझोर देने वाला है कि हम इसे आपको नहीं दिखा सकते।

केस दर्ज पर आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं?
आरोप ये भी लगाए जा रहे कि मोनू सक्सेना की स्थानीय पुलिस थाने में अच्छी पकड़ है, जिसकी वजह से पुलिस ने उस पर सीधे कोई एक्शन नहीं लिया है। वहीं इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस पर सवाल उठे तो डीसीपी रोहिणी के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया। पुलिस की ओर से बताया गया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस कह रही मामले में जांच की बात
अमन विहार थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही। डीसीपी रोहिणी के ट्विटर हैंडल से भले ही पुलिस ने जांच की बात कही हो लेकिन सवाल ये है कि जब पूरी घटना का वीडियो सामने है। आरोपी की गुंडागर्दी कैमरे पर नजर आ रही, फिर भी पुलिस किस जांच की बात कर रही। सवाल ये कि आखिर आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई।

दिल्ली मेट्रो परिसर में रील बनाने वालों की खैर नहीं!
बताते चलें कि दिल्ली मेट्रो के अजीबोगरीब रील्स आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी कोई नागिन डांस करता दिखता है तो कभी कोई मेकअप करते. DMRC ने ऐसी ऊटपटांग हड़कत करने वाले 1600 लोगों पर मामला दर्ज किया है. पिछले साल भी DMRC ने बड़ी कार्रवाई की थी, लेकिन इस बार पिछले साल के मुकाबले तीन फीसदी ऐसे मामले बढ़े हैं.

1,647 लोगों पर लगाया गया जुर्माना
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- सिर्फ रील्स बनाने वाले लोगों का डेटा अलग से उपलब्ध नहीं था. अभी जिन लोगों कार्रवाई की गई है, उनमें उपद्रव पैदा करने, ट्रेन के फर्श पर बैठना और ट्रेन के अंदर खाना खाने जैसे अपराध भी शामिल हो सकते हैं. आंकड़ों के अनुसार, मेट्रो रेलवे (संचालन और रखरखाव) अधिनियम की धारा 59 के तहत उपद्रव पैदा करने के लिए 1,647 जुर्माना जारी किए गए.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...