12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबने से 2 छात्राओं की...

दिल्ली: IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबने से 2 छात्राओं की मौत, एक लापता, NDRF मौजूद

Published on

दिल्ली,

दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया. जिससे 2 छात्रा और एक छात्र अंदर फंस गए थे. सूचना पाकर मौके पर पहुंची NDRF ने 2 छात्राओं के शव को बरामद कर लिया है. वहीं एक छात्र अभी भी लापता हैं. जानकारी के मुताबिक 7 बजे फायर डिपार्टमेंट को एक कॉल मिली और बताया गया कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 2 छात्रा और एक छात्र फंस गए हैं.दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय ने बताया कि एक नाला/सीवर फटने से बेसमेंट में अचानक बाढ़ आ गई. पूरे मामले में अगर किसी एमसीडी अधिकारी की गलती पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

दो से तीन मिनट के अंदर बेसमेंट में भरा पानी
मौके पर मौजूद एक छात्र ने बताया कि 7 बजे के करीब लाइब्रेरी बंद होती है. इस दौरान हम लोग करीब 35 बच्चे मौजूद थे. हम लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा गया. इसी दौरान सभी छात्र बेसमेंट से ऊपर निकल रहे थे. लेकिन पानी इतनी तेज आया कि कुछ छात्र फंस गए और दो से 3 मिनट के अंदर पूरा बेसमेंट भर गया. बारिश का पानी इतना गंदा था कि नीचे कुछ भी दिख नहीं रहा था.

शिक्षा मंत्री ने दिया जांच का आदेश
राव कोचिंग सेंटर डूबने की घटना पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि अग्निशमन सेवा और एनडीआरएफ मौके पर तैनात हैं. दिल्ली के मेयर और स्थानीय विधायक भी मौके पर हैं. मैं स्थिति पर करीब से नज़र रख रही हूं. दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. इस दुर्घटना के लिए जो भी ज़िम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

भाजपा ने आप विधायक पर लगाया लापरवाही का आरोप
मामले को लेकर दिल्ली भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेश भाटिया ने आप विधायक दुर्गेश पाठक पर हमला बोला है. घटना स्थल पहुुंच उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते राजेंद्र नगर के कई इलाकों में पानी भर गया है. इसकी शिकायत आप के स्थानीय विधायक से भी की गई, लेकिन उन्होंने पानी निकासी को लेकर कोई काम नहीं किया.

वहीं, शनिवार को यहां स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर के लाइब्रेरी में पानी भर गया. लाइब्रेरी बेसमेंट में स्थित है. पानी भरने के चलते 3 बच्चे लापता हो गए हैं. हालांकि, सूचना पर NDRF और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और तीनों छात्रों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि तीनों बच्चे सुरक्षित बाहर आए और उनके साथ किसी भी तरह की अनहोनी न हो.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...