6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयओल्ड राजेंद्र नगर पहुंची स्वाति मालीवाल तो छात्रों ने लगाए 'गो बैक'...

ओल्ड राजेंद्र नगर पहुंची स्वाति मालीवाल तो छात्रों ने लगाए ‘गो बैक’ के नारे, AAP सांसद ने कहा- बच्चे बहुत दुखी और नाराज

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद रविवार सुबह स्थिति का जायजा लेने पहुंचीं स्वाति मालीवाल को छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ा है। स्वाति मालीवाल के घटना स्थल पर पहुंते ही छात्रों ने ‘गो बैक’ के नारे लगाए। कई छात्रों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम इस मामले में किसी को राजनीति नहीं करने देंगे।

हादसे वाली जगह पर विरोध के बाद मीडिया से बातचीत में स्वाति मालीवाल ने कहा कि बच्चे बहुत दुखी हैं और बहुत गुस्से में हैं। 12 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन दिल्ली सरकार का कोई मंत्री, न मेयर आई हैं, न कोई अधिकारी आया है। बच्चों को अपने हाल पर छोड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ये कोई हादसा नहीं है, ये मर्डर है। इसकी जांच होनी चाहिए औऱ सभी बड़े अधिकारियों के खिलाफ FIR होनी चाहिए।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि मेयर और मंत्री को यहां आना चाहिए औऱ बच्चों का गुस्सा झेलना चाहिए। इन्हें तुरंत बच्चों से माफी मांगनी चाहिए। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। दिल्ली ऐसे नहीं चल सकती, मैं इस मामले को संसद में उठाऊंगी। बच्चे बता रहे हैं कि 12 दिन पहले पार्षद से लोगों ने नाले साफ करवाने के लिए कहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इससे पहले राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कोचिंग सेंटर में हुए हादसे को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा है। उन्होंने रविवार सुबह X पर एक पोस्ट के जरिए पूछा कि राजधानी में तीन छात्रों की बेसमेंट डूबने से हुई मौत की ज़िम्मेदारी कौन लेगा?

उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे कहा, “बता रहे है स्टूडेंट दस दिन से बारे बार ड्रेन साफ़ करने की डिमांड कर रहे थे, पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।Illegal बेसमेंट बिना भ्रष्टाचार के कैसे चल सकते हैं, एक्स्ट्रा फ्लोर कैसे डल जाते हैं, कैसे हो सकता है कि बिना पैसे खाये सड़क-नालियों के ऊपर क़ब्ज़े हो जाते हैं।”स्वाति मालीवाल ने हादसे के पूछे भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करते हुए कहा, “स्पष्ट है कि कोई Safety rules को पालन करने की ज़रूरत नहीं, पैसा दो, काम हो जाता है।”

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...