10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनए क्यूबा संकट की आहट... पुतिन ने दी परमाणु हथियारों की तैनाती...

नए क्यूबा संकट की आहट… पुतिन ने दी परमाणु हथियारों की तैनाती की धमकी, नौसेना दिवस पर रूस का शक्ति प्रदर्शन

Published on

सेंट पीटर्सबर्ग

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को अमेरिका को परमाणु हमले की ताजा धमकी दी है। पुतिन ने कहा कि अगर वाशिंगटन जर्मनी में लंबी दूरी की मिसाइलें तैनात करता है तो वह अमेरिका तक मार करने वाली मध्यम दूरी के परमाणु हथियारों का उत्पादन फिर से शुरू कर देगा। पुतिन ने अपनी पहले की धमकी को दोहराते हुए कहा कि रूस मध्यम और कम दूरी की परमाणु-सक्षम मिसाइलों का उत्पादन फिर से शुरू कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप और एशिया में इसी तरह की अमेरिकी मिसाइलें लाने के बाद रूस भी इस बात पर विचार कर सकता है कि उसे अपनी मिसाइलों को कहां तैयार किया जाना चाहिए। पुतिन ने रूसी नौसेना दिवस के मौके पर यह बात कही।

अमेरिका ने की है जर्मनी में तैनाती की घोषणा
अमेरिका ने हाल ही में नाटो और यूरोपीय रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए जर्मनी में लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता वाली मिसाइलों की तैनाती की घोषणा की है। इन मिसाइलों को 2026 में तैनात किया जाना है। सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी नौसेना दिवस के अवसर पर दिए गए भाषण में पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी कि इस कदम से शीत युद्ध शैली का मिसाइल संकट शुरू होने का जोखिम है। शीत युद्ध के दौरान 1962 में क्यूबा में मिसाइल संकट ने एक बड़ी जंग का खतरा पैदा कर दिया था।

पुतिन ने दिलाई शीत युद्ध की याद
पुतिन ने कहा, ‘अगर अमेरिका ऐसी योजनाओं को अंजाम देता है, तो हम मध्यम और कम दूरी की मारक क्षमताओं की तैनाती पर पहले अपनाए गए एकतरफा प्रतिबंध से खुद को मुक्त मानेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘यह स्थिति यूरोप में अमेरिकी मध्यम दूरी की पर्शिंग मिसाइलों की तैनाती से संबंधित शीत युद्ध की घटनाओं की याद दिलाती है।’ रूसी राष्ट्रपति ने आगे दावा किया कि वाशिंगटन डेनमार्क और फिलीपींस को टाइफॉन मिसाइल सिस्टम हस्तांतरित करके तनाव बढ़ा रहा है। पुतिन ने कहा, ‘ऐसी मिसाइलों के हमारे क्षेत्र में लक्ष्यों तक उड़ान का समय लगभग 10 मिनट होगा, जो भविष्य में परमाणु वारहेड से लैस हो सकती हैं।’
अमेरिका के ‘घर’ में पहली बार गरजे रूस-चीन के परमाणु बाम्‍बर

पुतिन की जवाबी उपाय की धमकी
उन्होंने कहा, ‘हम संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप और दुनिया के अन्य क्षेत्रों में उसके समर्थकों की कार्रवाइयों को ध्यान में रखते हुए तैनाती के लिए समान उपाय करेंगे।’ साल 2019 में वाशिंगटन और मॉस्को एक दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस संधि से खुद को अलग कर लिया था। रूस ने बाद में कहा कि जब तक संयुक्त राज्य अमेरिका विदेश में मिसाइलों की तैनाती नहीं करता, तब तक वह ऐसी मिसाइलों का उत्पादन फिर से शुरू नहीं करेगा।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...