12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन में पाकिस्तानी कट्टरपंथी को उम्रकैद, चलाता था आतंकी संगठन, ISIS के...

ब्रिटेन में पाकिस्तानी कट्टरपंथी को उम्रकैद, चलाता था आतंकी संगठन, ISIS के लिए करता था काम

Published on

नई दिल्ली,

ब्रिटिश और पाकिस्तानी दोहरी नागरिकता वाले कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक अंजेम चौधरी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. उसे आतंकी संगठन का संचालन करने के लिए दोषी पाया गया है, जिसमें उसे 28 साल की सजा सुनाई गई है. अंजेम चौधरी को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-मुहाजिरून (ALM) का संचालन करने और ऑनलाइन माध्यम से इसके प्रचार के लिए दोषी पाया गया. उसने इस संगठन की स्थापना 1996 में की थी और तब से वह संगठन के लिए काम कर रहा था. संगठन पर बैन न लगे, इसके लिए वह इसका नाम बदल-बदल कर संचालन कर रहा था.

2006 में आतंकी संगठन को किया गया था बैन
कोर्ट ने कहा कि, “आपके जैसे संगठन वैचारिक कारणों की तलाश में हिंसा को सामान्य बना देते हैं. वे उन लोगों के बीच दरार पैदा करते हैं जो शांतिपूर्ण तरीके से एक साथ रहते हैं.” एएलएम को पहली बार 2006 में अल घुरबा नाम से संचालित करने के लिए ब्रिटेन ने बैन किया था. 2010 में, एएलएम को वैकल्पिक नाम के रूप में प्रतिबंध में शामिल किया गया था.

कोर्ट ने पाया कि चौधरी जुलाई 2023 तक ALM के लिए काम कर रहा था. वह इस्लामिक थिंकर्स सोसाइटी नाम के एक ऑफशूट समूह में ऑनलाइन भाषण देने के दौरान उसको चिन्हित किया था, जिसमें अंडरकवर टीम ने घुसपैठ करके पता लगाया था. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

इस्लामिक स्टेट के लिए करता था काम
पाकिस्तानी और ब्रिटिश नागरिक अंजेम चौधरी को पहले 2018 में इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन के लिए समर्थन मांगने के लिए दोषी पाया गया था. इस केस में उसे पांच साल की सजा सुनाई गई लेकिन जल्द ही रिहा कर दिया गया था. कोर्ट ने उसे कुछ शर्तों के साथ जमानत दी थी लेकिन शर्तें समाप्त होने के बाद वह फिर से आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया. चौधरी की आजीवन कारावास की सजा के अलावा, चौधरी का समर्थन करने वाले 29 वर्षीय कनाडाई नागरिक खालिद हुसैन को भी 5 साल की जेल और रिहाई के बाद 1 साल की निगरानी की सजा सुनाई गई है.

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...