15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहत्या से कुछ ही घंटे पहले नितिन गडकरी के साथ एक मंच...

हत्या से कुछ ही घंटे पहले नितिन गडकरी के साथ एक मंच पर मौजूद था इस्माइल हानिया!

Published on

नई दिल्ली:

ईरान की राजधानी तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया मारा गया। ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के कुछ घंटों बाद ही इस्माइल हानिया की हत्या हो गई। शपथ ग्रहण समारोह में हानिया की मौजूदगी थी। भारत के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी मंगलवार ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था। शपथ ग्रहण की जो तस्वीर सामने आई है उसमें एक मंच पर नितिन गडकरी और हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौजूदगी थी।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को इजराइल से हमास नेता इस्माइल हानिया की मौत का बदला लेने का संकल्प लिया। खामेनेई ने कहा कि ईरान की राजधानी तेहरान में तड़के हुए हवाई हमले में इस्माइल हानिया के मारे जाने के बाद इजराइल ने अपने लिए कठोर सजा खुद तैयार कर ली है। उन्होंने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा, उसका बदला लेना हमारा कर्तव्य है। हानिया हमारी सरजमीं पर एक प्रिय मेहमान थे।

हमास ने हानिया की मौत के लिए इजराइल के हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि वह हनिया की हत्या की जांच कर रहा है। उसने यह नहीं बताया कि हत्या कैसे हुई।

हनिया की हत्या ऐसे वक्त में हुई है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन हमास और इजरायल को एक अस्थायी संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई संबंधी समझौते पर राजी करने का प्रयास कर रहा है। ईरान में हत्या से पहले हनिया को नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में मुस्कुराते और ताली बजाते हुए देखा गया था।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...