15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान और भारत की दोस्‍ती में आग लगाना चाहता है पाकिस्‍तान! हमास...

ईरान और भारत की दोस्‍ती में आग लगाना चाहता है पाकिस्‍तान! हमास नेता की हत्‍या पर ISI की नापाक चाल

Published on

इस्‍लामाबाद

हमास नेता इस्‍माइल हानिया की ईरान की राजधानी तेहरान में हत्‍या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मिसाइल हमले में हानिया की मौत हुई है। इस्‍माइल हानिया ईरान के नए राष्‍ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। ईरान ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्‍मेदार ठहराया है और बदला लेने का ऐलान किया है। इस घटना से खाड़ी देशों में तनाव भड़का हुआ है और युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच अब पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने नापाक चाल चली है। आईएसआई ने अपने पिट्ठू अब्‍दुल बासित के जरिए भारत को इस हत्‍याकांड में घसीटना शुरू कर दिया है। अब्‍दुल बासित भारत में पाकिस्‍तान का राजदूत रह चुका है और अक्‍सर जहरीले बयान देता रहता है।

अब्‍दुल बासित ने ट्वीट करके आरोप लगाया, ‘इजरायल का साथ हासिल करने के लिए तेहरान में इस्‍माइल हानिया की हत्‍या में भारत की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के कई छिपे हुए एजेंट ईरान में मौजूद हैं। हम सभी को कमांडर कुलभूषण जाधव को याद रखना चाहिए। बासित के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर करारा जवाब मिला है। उनके इस बिना किसी सबूत के दावे का जमकर मजाक उड़ रहा है। इस बीच पाकिस्‍तान के पत्रकार और इन दिनों में अमेर‍िका में रह रहे वजाहत सईद खान ने बासित की पोल खोल दी है।

‘पाकिस्‍तान को भी निशाना बना रहे हैं ईरानी’
वजाहत ने कहा कि बासित आईएसआई के इशारे पर काम करते हैं। बासित ने भारत का यह मुद्दा आईएसआई के इशारे पर उठाया है। उन्‍होंने कहा कि यह बचकाना बयान है और असलियत यह है कि इस हमले को इजरायल ने अंजाम दिया है। वजाहत ने कहा कि पाकिस्‍तान ने भी कई ऐसे लोगों को पनाह दी है जो भारत के दुश्‍मन हैं। इनमें लश्‍कर ए तैयबा, हिज्‍बुल के लीडर्स शामिल हैं। ऐसे 20 लोग पाकिस्‍तान में मारे गए हैं और इसके लिए आरोप भारत पर लगा है। उन्‍होंने कहा कि जो ईरान के साथ आज हुआ है, वह पाकिस्‍तान में कई दिनों से चल रहा है। भारत उसे निशाना बना रहा है।

वजाहत ने कहा कि जम्‍मू में भारतीय सेना बड़ी तैयारी कर रही है और आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। उन्‍होंने कहा कि ईरान की रणनीति पर ही पाकिस्‍तान चल रहा है और कई आतंकी गुटों को पाल रहा है। वजाहत ने कहा कि ईरान के कई शिया गुट पाकिस्‍तान में सक्रिय हैं। पाकिस्‍तान अब उन्‍हें पकड़कर निशाना बना रहा है। ईरानी खुफिया एजेंसी पाकिस्‍तानी शिया लड़कों को भर्ती करती है। अब पाकिस्‍तान ईरान के खिलाफ सऊदी गुट में जाएगा या नहीं यह देखना होगा। आईएसआई के इस पिट्ठू ने यह आरोप ऐसे समय पर लगाया है जब भारत और ईरान के बीच दोस्‍ती परवान चढ़ रही है। भारत चाबहार में पोर्ट को बना रहा है। यह ग्‍वादर का जवाब माना जाता है। इससे पाकिस्‍तान च‍िढ़ा हुआ है। वहीं इजरायल से भारत की करीबी दोस्‍ती है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...