16.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'तुरंत लेबनान छोड़ दीजिए', ईरान-इजरायल तनाव के बीच अपने नागरिकों को भारत...

‘तुरंत लेबनान छोड़ दीजिए’, ईरान-इजरायल तनाव के बीच अपने नागरिकों को भारत की एडवाइजरी

Published on

नई दिल्ली,

तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हनीया और इससे पहले हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर की हत्या के बाद इजरायल ने दुनिया भर में अपने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है. दोनों देशों के बीच तनाव ने बाकी देशों के लिए भी चिंता बढ़ा दी है. इस बीच लेबनान की राजधानी बेरुत स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से देश छोड़ने को कहा है. भारत के अलावा कई अन्य देशों ने भी अपने नागरिकों से लेबनान की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है. साथ ही अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों से लेबनान की यात्रा न करने और जल्द से जल्द वहां से निकलने की सलाह दी है.

इन देशों ने जारी की एडवाइजरी
एडवाइजरी जारी करने वाले देशों में ब्रिटेन और अमेरिका भी शामिल हैं. 31 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया ने जो एडवाइजरी जारी की है, उसमें कहा गया, ‘हम लगातार सलाह दे रहे हैं कि अस्थिर सुरक्षा स्थिति के और बिगड़ने के जोखिम के कारण ऑस्ट्रेलियाई लोग लेबनान की यात्रा न करें. लेबनान से ऑस्ट्रेलियाई लोगों को तुरंत निकल जाना चाहिए, कमर्शियल फ्लाइट उपलब्ध हैं. लेबनान में सुरक्षा स्थिति बहुत कम या बिना किसी सूचना के तेजी से बिगड़ सकती है.’

कई देशों ने बुधवार को ही एडवाइजरी जारी कर दी थी. इसमें कहा गया, ‘कुछ एयरलाइनों ने कुछ उड़ानों को स्थगित या रद्द कर दिया है. आगे भी बहुत कम या बिना किसी सूचना के उड़ानें रद्द और बाधित हो सकती हैं. बेरुत हवाई अड्डा बंद हो सकता है, और आप लंबे समय तक फंस सकते हैं. एयरलाइन और अधिक फ्लाइट कैंसिल कर सकते हैं. या फिर किराया बढ़ा सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ऐसी परिस्थितियों में आपको बाहर निकलने में सहायता करने में सक्षम नहीं हो सकती है.’ ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की. अधिकारियों ने कहा कि लेबनान में मोर्टार और तोपखाने तैयार किए जा रहे हैं और हवाई हमले चल रहे हैं.

Latest articles

लू और भीषण गर्मी से करना है तौबा तो पीएं पुदीना-सत्तू का शरबत, जानें इसे बनाने का आसान तरीका?

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और अंदर से ठंडा रखना और लू...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...