16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपरमाणु बम बनाने के लिए ईरान खोद रहा पहाड़, जमीन के अंदर...

परमाणु बम बनाने के लिए ईरान खोद रहा पहाड़, जमीन के अंदर न्यूक्लियर फैसिलिटी

Published on

तेहरान:

इजरायल और अमेरिका को कट्टर दुश्मन बताने वाला ईरान तेजी से परमाणु बम बनाने में जुटा है। इसके लिए कट्टर इस्लामिक देश एक परमाणु संवर्धन साइट का निर्माण कर रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि मध्य ईरान में पहाड़ों के बीच मजदूर परमाणु सुविधा के निर्माण में जुटे हैं। जमीन के अंदर बहुत गहराई तक जाएगी, जो अमेरिकी और इजरायल हथियारों की सीमा के बाहर होगी। इस सुविधा का इस्तेमाल परमाणु हथियार के विकास के लिए किया जाएगा। तस्वीरें बताती हैं कि ईरान नतांज परमाणु स्थल के पास पहाड़ में सुरंग खोद रहा है। परमाणु समझौते के टूटने के बाद ईरान अब हथियार स्तर के करीब यूरेनियम का संवर्धन कर रहा है। इसने पश्चिमी शक्तियों को चिंतित कर दिया है।

परमाणु सुविधा बना रहा ईरान
इंस्टिट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी (ISIS) के अनुसार, नतांज माउंट कोलांग गज ला सुरंग परिसर में हाल ही में देखी गई गतिविधि भूमिगत सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण वेंटिलेशन बुनियादी ढांचे के निर्माण से संबंधित हो सकती है। ऐसे किसी भी सुरंग स्थल जहां मानवीय गतिविधि होनी है, उसके लिए यह महत्वपूर्ण विशेषता है। हालांकि, यह अभी अनुमान है और वर्तमान में दिखाई देने वाली छोटी संरचनाएं अभी तक पहचानी नहीं जा सकी हैं। फिर भी पहाड़ के ऊपर के क्षेत्र में सड़क ग्रेडिंग प्रयास वेंटिलेशन संरचनाओं के निर्माण को अधिक संभावित बनाते हैं।

मार्च में पहली बार देखा गया था निर्माण
इस इलाके में मार्च 2024 की शुरुआत में पहली बार गतिविधि का पता चला था। जुलाई के मध्य तक साइट पर अज्ञात छोटी संरचनाएं बनी हुई हैं, जिसमें सुरंग के प्रवेश द्वार तक जाने वाली केबलिंग से जुड़े उपकरणों का एक टुकड़ा भी शामिल है। यह संभवतः बिजली की केबलिंग हो सकती है। इंस्टिट्यूट का आकलन है कि सुरंग स्थल अभी निर्माणाधीन है और इसे 2024 में पूरी तरह चालू नहीं किया जा सकता है। हालांकि, इसने कहा है कि वेंटिलेशन शाप्ट के निर्माण का मतलब है कि काम आगे बढ़ रहा है।

दो सप्ताह में बना सकता है परमाणु बम
ईरान की इस सुविधा का निर्माण को विशेषज्ञों ने बड़े खतरे के रूप में देखते हैं। खासतौर पर यह देखते हुए कि ईरान बम के कितने करीब है। हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि ईरान के लिए परमाणु बम का ब्रेकआउट समय एक या दो सप्ताह है। इसका मतलब है कि ईरान इस समय के भीतर परमाणु बम के लिए ग्रेडिंग सामग्री तैयार कर सकता है। इस नई साइट का निर्माण पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2019 में परमाणु समझौते से बाहर निकलने के पांच साल बाद शुरू हुआ है। परमाणु समझौते के खत्म होने के बाद से ईरान ने कहा है कि वह 60 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन कर रहा है। हालांकि निरीक्षकों ने हाल ही में पाया कि ईरान ने ऐसे यूरेनियम कण उत्पादित किए थे जो 83.7% शुद्ध थे। यह परमाणु हथियार-ग्रेड यूरेनियम की 90% सीमा तक पहुंचने से बस एक कदम पीछे है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...