16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया के सबसे खतरनाक शहरों के बारे में चल गया पता, भारत...

दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों के बारे में चल गया पता, भारत के इन दो शहरों ने कटा दी नाक

Published on

आज देश-दुनिया में काफी विकास हो गया है, लोग आसानी से किसी भी देश के शहर में घूम सकते हैं। वहीं घूमने के दौरान सुरक्षा सबसे जरूरी है। कहीं भी जाने से पहले हम जरूर चेक करते हैं कि, जिस देश में जा रहे हैं, वहां का माहौल कैसा है। वहां पर सुरक्षा को महत्वपूर्ण माना गया है या नहीं। बता दें, ग्लोबल सेफ्टी रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें उन देशों के शहरों के नाम दिए गए हैं, जो घूमने के लिहाज से सबसे खतराक और सबसे सुरक्षित माने गए हैं। आइए जानते हैं भारत को कितना सुरक्षित माना गया है और हमारे पड़ोसी देश के क्या हाल हैं।

सिंगापुर, टोरंटो और टोक्यो है सबसे सेफ डेस्टिनेशन
जारी हुई रैंकिंग में टॉप शहर जो अपनी सुरक्षा के लिए जाने जाते हैं, वे हैं, सिंगापुर टोक्यो (जापान) और टोरंटो (कनाडा)। रिस्क लेवल पर सिंगापुर को 100 में से 0 अंक प्राप्त हुए हैं। अपने सुरक्षित वातावरण के कारण पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं। अगर आप यहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बेफिक्र जा सकते हैं।

पाकिस्तान के शहर सबसे खतरनाक
वेनेजुएला, पाकिस्तान और म्यांमार के शहर सबसे खतरनाक शहरों की लिस्ट में टॉप लिस्ट में हैं। रिस्क लेवल वेनेजुएला को 100 में से 100 अंक मिले हैं। ये सबसे खतरनाक देश है। पाकिस्तान में कराची पर्यटकों के लिए दूसरा सबसे कम सुरक्षित शहर है, जिसे 100 में से 93.12 अंक मिले हैं और बर्मा में यांगून तीसरे स्थान पर है, जिसका 100 में से 91.67 अंक मिले हैं।

क्या अनसेफ है दिल्ली और मुंबई?
भारत में दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों ने क्राइम रिस्क, हेल्थ रिस्क और इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क चुनौतियों में चिंताजनक वृद्धि का अनुभव किया है। जिसके कारण ये शहर हाई रिस्क डेस्टिनेशन में आते हैं।

60 ग्लोबल शहरों की रैंकिंग हुई है जारी
साल 2024 के लिए फोर्ब्स एडवाइजर कंप्रीहेंशन एनालिसिस 7 महत्वपूर्ण सेफ्ट फेक्टर के आधार पर 60 वैश्विक शहरों की रैंकिंग जारी की है। जो है। ट्रैवल सेफ्टी रिस्क, क्राइम रिस्क, पर्सनल, सिक्योरिटी रिस्क, हेल्थ सिक्योरिटी रिस्क, नेचुरल डिजास्टर सिक्योरिटी रिस्क और डिजिटल सिक्योरिटी रिस्क।

पर्यटकों के लिए दुनिया के लिए ये हैं टॉप- 10 सबसे खतरनाक शहर
कराकस पर्यटकों के लिए सबसे जोखिम भरे शहर के रूप में सूची में सबसे ऊपर है।
कारकास, (वेनेजुएला)
कराची, (पाकिस्तान)
यांगून (बर्मा)
लागोस, (नाइजीरिया)
मनीला, (फिलीपींस)
ढाका, (बांग्लादेश)
बागोटिया (कोलंबिया)
काहिरा, (मिस्र)
मेक्सिको सिटी, (मेक्सिको)
क्विटो (इक्वाडोर)

पर्यटकों के लिए दुनिया के लिए ये हैं टॉप- 10 सबसे सुरक्षित शहर
सिंगापुर
टोक्यो, (जापान)
टोरंटो (कनाडा)
सिडनी, (ऑस्ट्रेलिया)
ज़्यूरिख, (स्विट्ज़रलैंड)
कोपेनहेगन, (डेनमार्क)
सियोल, (दक्षिण कोरिया)
ओसाका (जापान)
मेलबोर्न, (ऑस्ट्रेलिया)
एम्स्टर्डम, (नीदरलैंड)​

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...