16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोई भी टिकट मिले लेबनान से निकलो, सेना बचाने नहीं आएगी... अमेरिका...

कोई भी टिकट मिले लेबनान से निकलो, सेना बचाने नहीं आएगी… अमेरिका की नागरिकों को चेतावनी

Published on

वॉशिंगटन

इजरायल और लेबनान में सक्रिय हिजबुल्लाह के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच भारत, ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका ने लेबनान में रहने वाले अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की है। अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो जो भी फ्लाइट मिले, उसे लेकर लेबनान से तुरंत बाहर निकल जाएं। अमेरिका की इस सलाह के बाद इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध की आशंका और ज्यादा बढ़ गई है। इजरायली सेना ने लेबनान में फिर एक बाद हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बम बरसाए हैं। इसके जवाब में हिजबुल्लाह ने भी इजरायल पर रॉकेटों की बारिश की है।

जो टिकट मिले, उसी से बाहर निकलें
अमेरिकी दूतावास का कहना है, “कई एयरलाइनों ने उड़ानें निलंबित या रद्द कर दी हैं और कई उड़ानों की टिकटें बिक चुकी हैं। हालांकि, लेबनान छोड़ने के लिए वाणिज्यिक परिवहन विकल्प उपलब्ध हैं। कृपया बेरुत-राफिक हरीरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उपलब्ध उड़ान विकल्प देखें। हम लेबनान से प्रस्थान करने के इच्छुक लोगों को उनके लिए उपलब्ध कोई भी टिकट बुक करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, भले ही वह उड़ान तुरंत प्रस्थान न करती हो या उनकी पहली पसंद के मार्ग का अनुसरण न करती हो।”

पैसों की कमी हो तो दूतावास से उधार लें
दूतावास ने आगे कहा, “जिन अमेरिकी नागरिकों के पास अमेरिका लौटने के लिए पैसों की कमी है, वे वित्तीय सहायता के लिए दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। हम अनुशंसा करते हैं कि अमेरिकी नागरिक जो लेबनान से प्रस्थान न करने का विकल्प चुनते हैं, वे आपातकालीन स्थितियों के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार करें और लंबे समय तक ठहरने के लिए अपने आशियाने को तैयार रखें।”

लेबनान से लोगों को निकालने सेना नहीं आएगी
दूतावास ने इससे आगे कहा, “अमेरिकी सेना की सहायता से किसी विदेशी देश से नागरिकों की निकासी दुर्लभ है। अमेरिकी नागरिकों को किसी संकट में प्रस्थान या निकासी में सहायता के लिए अमेरिकी सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। निकासी के मामले में, आप अपने परिवार के सभी लोगों के साथ जाने में सक्षम नहीं हो सकते हैं, पालतू जानवरों को नहीं ले जा सकते हैं, और सुरक्षित स्थान पर आपके परिवहन के लिए अमेरिकी सरकार से पैसे की उम्मीद की जाएगी। आप उस सुरक्षित स्थान से संयुक्त राज्य अमेरिका तक आगे की यात्रा की लागत के लिए जिम्मेदार होंगे।”

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...