16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनॉस्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी हुई सच, क्या दुनिया में आने वाली है...

नॉस्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी हुई सच, क्या दुनिया में आने वाली है बड़ी तबाही, भारत और चीन से हो गई शुरुआत

Published on

पेरिस:

नास्त्रेदमस ने 450 साल पहले अपनी किताब लेस प्रोफेटीज कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से कई आज तक सच साबित हो रही हैं। उन्होंने एडोल्फ हिटलर का उदय, अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या, कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बारे में सटीक भविष्यवाणी की थी। अब ऐसा लगता है कि 2024 के लिए उनकी एक बड़ी भविष्यवाणी सच हो गई है। 2024 के लिए अपनी भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने लिखा था कि ‘सूखी धरती और भी ज्यादा सूख जाएगी और जब ऐसा होगा तो भयंकर बाढ़ आएगी।’ इस भविष्यवाणी का असर भारत और चीन में दिखाई भी दे रहा है, जहां भीषण गर्मी के बाद भयानक बाढ़ से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

एशिया में साल का ये समय मानसून और तूफान के मौसम कहा जाता है, लेकिन जलवायु परिवर्तनों ने इन तूफानों को तेज कर दिया है। भारी बारिश ने भूस्खलन और बाढ़ को बढ़ावा दिया है। फसलें तबाह हो गई हैं और घर नष्ट हो गए हैं। भारत के केरल में वायनाड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और कीचड़ और पानी मिला मलबे ने पूरे इलाके को चपेट में ले लिया। इस हादसे में अब तक 361 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

चीन में भी बाढ़ का कहर
इसके साथ ही टाइफून गेमी के चलते फिलीपींस में 30 से ज्यादा और ताइवान में 10 लोगों की मौत हुई है। चीन के कई हिस्से बाढ़ से प्रभावित है। हुनान प्रांत के कई दिनों की बारिश के बाद रविवार की सुबह एक पर्यटन स्थल पर आए भूस्खलन से 15 लोगों की मौत हो गई। पड़ोसी शहर जिक्सिंग में अधिकारियों ने गुरुवार को बाढ़ में 30 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी, जबकि 35 लापता हैं।

कौन थे नास्त्रेदमस?
नास्त्रेदमस एक फ्रांसीसी भविष्यवक्ता और चिकित्सक थे। 1503 में जन्मे नास्त्रेदमस ने अपनी जीवन काल में कई भविष्यवाणियां की, जिसे अपनी किताब लेस प्रोफेटीज में संकलित किया। उन्होंने मोंटपेलियर यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की और डॉक्टर बने। 1556 में उनकी मौत हो गई, लेकिन आज भी उनकी किताब में लिखी भविष्यवाणियों को लोग बहुत सटीक मानते हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...