16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'हिंसा में शामिल होने वालो पछताओगे...', ब्रिटिश PM ने दंगाइयों को दी...

‘हिंसा में शामिल होने वालो पछताओगे…’, ब्रिटिश PM ने दंगाइयों को दी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

ब्रिटेन में दक्षिणपंथी अप्रवासी विरोधी हिंसाओं के दौरान 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. बीते कुछ दिनों में यहां दक्षिणपंथी समूहों से जुड़ी हिंसक झड़पें और अशांती बढ़ी है. प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अधिकारियों से ‘चरमपंथियों’ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. लेबर पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही यहां देशभर में हिंसा हो रही है. ब्रिटिश पीएम ने राइटर्स को चेतावनी भी दी और कहा कि हिंसा में लेने वाले लोग पछताएंगे.

ब्रिटेन के लिवरपूल, हल, ब्रिस्टल, लीड्स, ब्लैकपूल, स्टोक-ऑन-ट्रेंट, बेलफ़ास्ट, नॉटिंघम और मैनचेस्टर में शनिवार को हिंसक घटनाएं देखी गईं, जहां हिंसक भीड़ पत्थरबाजी करते देखा गया. वे शरणार्थियों के लिए बने होटल पर पत्थर फेंक रहे हैं, दुकानों पर हमले कर रहे हैं, और आगजनी कर रहे हैं. इसकी वजह से कई क्षेत्रों में पुलिस और हिंसक भीड़ के बीच भी झड़पें देखी गई.

हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस को खुली छूट
देशभर में बढ़ती हिंसा के बीच शनिवार को पीएम स्टारमर ने एक हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई थी. इस दौरान उन्होंने अपनी पुलिस को पूरा समर्थन दिया था और हिंसा को काबू करने के लिए जो भी जरूरत हो, करने का निर्देश दिया था.ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, “जो पुलिस पर हमला कर रहे हैं, स्थानीय व्यवसायों को बाधित कर रहे हैं और समुदायों को डराकर नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं”, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा था.

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता… अलग चीज है- पीएम
ब्रिटिश पीएम का कहना है, “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार और हमने जो हिंसक अव्यवस्था देखी है, वे दो बहुत अलग चीजें हैं.” उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई बहाना नहीं है और उन्होंने दोहराया कि सरकार हमारी सड़कों को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कार्रवाई करने के लिए पुलिस का समर्थन करती है.”

ब्रिटेन में क्यों हो रही हिंसा?
उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में तीन लड़कियों की हत्या के बाद, इमिग्रेशन विरोधी प्रदर्शनकारियों और इसका काउंटर करने वाले प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के बाद ब्रिटेन में हिंसा हो रही है. देशभर में अशांति है, पत्थरबाजी और आगजनी आम हो गई है. ब्रिटिश पुलिस की तरफ से चेतावनी भी दी गई है कि आने वाले समय में और भी हिंसा होने की संभावना है.मीडिया से बातचीत में पीएम स्टारमर ने कहा कि गिरफ्तारियां होंगी, आरोप लगाए जाएंगे और दोषसिद्धि होगी, “चाहे इसके पीछे कोई भी कारण हो.” प्रधानमंत्री ने विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, “इसमें शामिल होने वालों आपको पछतावा होगा.”

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...